विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Patna News: मोकामा में दिल दहला देने वाली घटना, युवती के सिर में मारी 4 गोलियां, पाईन किनारे फेंका शव

Updated: Sun, 13 Apr 2025 11:38 PM (IST)

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र में एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने युवती के सिर में चार गोलियां मारी और शव को पईन किना ...और पढ़ें

खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
खबर की प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. घोसवरी थाना क्षेत्र के टाल इलाके से शव बरामद
  2. दो खोखे बरामद, सिर में बदमाशों ने मारी चार गोलियां

संवाद सहयोगी, बाढ़। बिहार में इन दिनों अपराधियों में प्रशासन का भय नहीं दिख रहा है। मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र के टाल इलाके में शहरी गांव के समीप बदमाशों ने एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और पईन किनारे फेंक दिया।

रविवार की दोपहर शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची घोसवरी थाने की पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बदमाशों ने युवती के सिर में चार गोलियां मारी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्यों का संकलन किया। युवती हरे रंग की जीन्स और कुर्ती पहने हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या नजदीक से की गई है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता लड़कियों की जानकारी जुटा रही है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए बाढ़ अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी सहायता भी ली जा रही है।

पुलिस ने आशंका जताई है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को यहां लाकर बदमाशों ने फेंक दिया।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: बिहार पुलिस में बड़ा घोटाला, एक नाम-एक पैन पर दो की नौकरी; अब फंस गए दोनों

Bihar News: प्रेमजाल में फंसा क्लर्क ने 13 वर्षों तक किया गंदा काम, नमाज पढ़ने से मना करने पर तोड़ा हाथ-पैर