Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदू नाम रखकर पड़ोस में रहता था मुस्लिम युवक, मनेर में मिठाई खिलाने के बहाने 8 महीने के बच्चे का अपहरण

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:06 AM (IST)

    मनेर में एक मुस्लिम युवक ने हिंदू पहचान बताकर आठ माह के बच्चे का अपहरण कर लिया। आरोपी विशाल बच्चे को मिठाई खिलाने के बहाने ले गया और अब लापता है, पुलि ...और पढ़ें

    8 महीने के बच्चे का अपहरण ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    8 महीने के बच्चे का अपहरण ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    जागरण संवाददाता, मनेर। थाना क्षेत्र के तिवारी टोला से सोमवार की सुबह एक युवक ने मिठाई खिलाने का झांसा देकर आठ माह के दुधमुंहे बच्चे को अपने साथ ले जाकर फरार हो गया। घटना के बाद से बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर स्वजन में हड़कंप मच गया है। स्वजन ने मनेर थाने में घटना की जानकारी दी है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    आरा जिले के बड़का गांव निवासी भोला साव, जो मनेर रामबाद निवासी रामप्रवेश साह का दामाद है, अपनी पत्नी आरती के साथ देवी स्थान मनेर में किराए के मकान में रह रहा था। उसके बगल के कमरे में प्रेमटोला निवासी विशाल नामक युवक रहता था। चार दिन पहले भोला साव ने देवी स्थान स्थित मकान खाली कर तिवारी टोला में पूर्व विधायक श्रीकांत निराला के आवास के समीप रामबाद निवासी सिपाही जी के मकान में रहने लगा था।

    मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया

    सोमवार की सुबह विशाल उसके घर पहुंचा और बच्चे को पुचकारते हुए मिठाई खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान वह पड़ोस के एक आठ वर्षीय बच्चे को भी साथ ले गया। मनेर थाना के समीप स्थित एक मिठाई की दुकान पर उसने बड़े बच्चे को मिठाई खिलाई। इसके बाद उसने आठ माह के बच्चे को यह कहकर अपने साथ ले गया कि वह उसका कपड़ा दिलवा देगा। इसके बाद से वह बच्चे को लेकर लापता है।

    स्वजन के अनुसार, विशाल का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे का पता नहीं चला, तो स्वजन ने मनेर पुलिस को सूचित किया। पुलिस युवक और बच्चे की तलाश में जुट गई है। स्वजन ने बताया कि विशाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और उसके संबंध में अलग-अलग पहचान से रहने की बातें सामने आई हैं। 

    खबरें और भी

    हिंदू बनकर हिंदू लड़की से मुस्लिम ने की शादी

    बताया जा रहा है कि विशाल उसका छद्म नाम था और वह मुस्लिम युवक है, जिसने हिंदू बनकर विशाल नाम रखकर प्रेम टोला की एक हिंदू लड़की से शादी की थी।

    पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटा रही है। यह भी बताया गया है कि उसकी पत्नी किसी मामले में जेल में बंद है, हालांकि इन दावों की पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है। बच्चे के अचानक गायब होने से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्ध युवक की तलाश में जुटी हुई है।

    यह भी पढ़ें- खेला एक भी मैच नहीं, फिर भी लिया खेल सम्‍मान; नौकरी का भी दावा, ब‍िहार में रग्बी खिलाड़ी की पत्नी पर होगी FIR