Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Live Bihar Breaking News: बिहार सरकार के मंत्रियों ने सरकारी छुट्टियों को लेकर भाजपा को घेरा, गैस सिलेंडर के दाम पर भी की खिंचाई

Bihar Latest News Updates In Hindi Live : बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, अपराध, वायरल वीडियो या फोटो और मौसम जैसी तमाम छोटी-बड़ी खबरों की सभी अपडेट www.jagran.com पर पढ़ें।

By Yogesh SahuThu, 31 Aug 2023 08:22 AM (IST)
News Article Hero Image

पटना, जागरण डिजिटल डेस्‍क : Latest Bihar Live News Updates in Hindi : बिहार पॉलिटिक्स, मेडिकल, क्राइम, एजुकेशन, बिजनेस, वायरल वीडियो, मनोरंजन, मौसम, खेती-किसानी, भोजपुरी सिनेमा और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...

30 Aug 20234:46:07 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा को घेरा

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने सरकारी छुट्टियों को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी को दूसरे एजेंडे पर बहस करना है? भाजपा को पूछिए कि गरीब का हक कब मिलेगा? रोजगार कब मिलेगा? अब एक लाख सत्तर हजार शिक्षकों की बहाली हो रही है।

इसका जवाब है उनके पास? हम लोग शिक्षकों को नौकरी दे रहे हैं। हम लोग बेरोजगार को रोजगार देने के लिए हमारी सरकार पहल कर रही है और ये दूसरा ही सवाल घुमाते रहते हैं। मनरेगा के मजदूर को 23 जून से एक भी रुपया उसके खाते में नहीं गया। वो हवा पीके रहेगा?

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में बैठी सरकार को और गिरिराज बाबू को खाली छुट्टियों का ही लगता है। छुट्टी से क्या चाहते हैं? चादर ओढ़के गिरिराज बाबू सुत जाएं। बिहार को तीन साल से आवास के लक्ष्य का पैसा नहीं मिला है।

गैस का दाम 400 से लेकर 1200 रुपये तक बढ़ा दिया। अब 200 रुपये कम कर रहे हैं। ये तुष्टिकरण से चलेगा देश? जब तक 400 रुपये नहीं होगा तब तक गृहिणियां मानने वाली नहीं हैं। आप भी पूछिएगा घर में तो आपसे भी यही कहा जाएगा कि 400 रुपये पर लाइए इसका दाम। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 20234:34:06 PM
मंत्री अशोक चौधरी ने भाजपा पर साधा निशाना

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रदेश में छुट्टियां कम किए जाने को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को डेवलपमेंट से, शिक्षा से कोई मतलब नहीं है। कायदा कानून से कोई मतलब नहीं है।

शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में ये प्रावधान किया गया था कि कक्षा एक से पांच तक में कम से कम 200 दिन की पढ़ाई होनी चाहिए। इस पर बराबर पत्राचार होता रहता था। उसी को देखते हुए ये संशोधन किया गया है।

अब एक से पांच कक्षा के बीच में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जो ये बात कही गई थी, बहुत दिन तक प्रयास किया गया। लेकिन बहुत सी चीजों को भारत सरकार ने अब लिंक कर दिया है। मतलब, जब तक आप शिक्षा के अधिकार अधिनियम को लागू नहीं करेंगे, आपको ये नहीं मिलेगा, वो नहीं मिलेगा।

इसलिए राज्य सरकार उसको लागू कर रही है। इनको लगता है कि ये गलत है। क्योंकि छुट्टियां जो हैं, वो हिंदू धर्म में ज्यादा हैं। ऐसे में स्वाभाविक है कि जब छुट्टियों को कम करना होगा या बढ़ाना होगा तो हिंदू धर्म की छुट्टियां ही कम होंगी।

ये कहना.. और आपको दिक्कत लग रही है तो इसको बदल दीजिए। भारत सरकार शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 को संशोधित कर दे। सब चीजें तो आप संशोधित कर ही रहे हैं तो इसको भी संशोधित करा लीजिए। ये तो आप ही के हाथ में है। इन लोगों को कुछ करना-धरना तो है नहीं। न एजुकेशन से कोई मतलब है। न डेवलपेंट से कोई मतलब है।

नई-नई बात, नई-नई चीजों को नया-नया नामकरण करने के अलावा कुछ नहीं है। इनको सिर्फ बिदंगड़ा खड़ा करना है। देश में कैसे हिंदू-मुस्लिम हो जाए, कैसे बहुसंख्यक की राजनीति हम कर लें और जो आत्मा हिंदुस्तान की है.. जब हम बचपन में छोटे थे ताजिया जब निकलती थी तो उत्साह से देखने जाते थे।

क्या आज के बच्चों में वो उत्साह है? आज के मुसलमान के बच्चे उत्साह के साथ दशहरा देखने आएंगे? इन्होंने पूरे इथोस को खराब कर दिया। आत्मा को ही तोड़ दिया। रोज बिदंगड़ा की ही बात करते हैं। शरियत कानून लगा देंगे.. ये कर देंगे.. वो कर देंगे।

त्रिपुंड लगाना है.. ना इनको शिवपुराण से मतलब है.. ना देवी पुराण से मतलब है.. ना गीता से मतलब है.. ना रामायण से मतलब है। सिर्फ राम का नाम लेना है.. राम से भी मतलब नहीं है। त्रिपुंड लगाना.. रुद्राक्ष पहनना.. और हिंदू धर्म की बात करना।

रिलीजन और स्पिरिच्युएलिटी दोनों अलग-अलग बातें हैं। रिजलीजन अलग है। स्पिरिच्युएलिटी अलग है। बहुत से लोग हैं.. रिलीजन को फॉलो नहीं करते, लेकिन स्पिरिच्युएलिटी को फॉलो करते हैं। सोर्स ऑफ एनर्जी को फॉलो करते हैं। इनको तो कुछ करना नहीं है.. बस यही सब बात करनी हैं। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 202312:48:12 PM
भोजपुर : घर में सो रही छात्रा को सांप ने डंसा, मौत

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव में विषैले सांप के डंसने से घर में पलंग पर मां के साथ सोई एक छात्रा की मौत हो गई। उसने इलाज के दौरान आरा में सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्वजन सांप को मारने के बाद उसे झोले में डालकर सदर अस्पताल में डाक्टर के पास लाए थे। मृतका 18 वर्षीया उषा कुमारी गड़हनी थाना क्षेत्र के बराप गांव निवासी श्रीसिंह की पुत्री थी।

30 Aug 202312:12:15 PM
नालंदा : दूध बेचने जा रहे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत

नालंदा के हरनौत थाना अंतर्गत चेरो निवासी 70 वर्षीय राज कुमार यादव की बुधवार सुबह लगभग छह बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह दूध लेकर सहकारी समिति जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात पिकअप वैन ने उन्हें रौंद दिया। थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

30 Aug 202312:10:54 PM
गया में ट्रेलर में ट्रक ने पीछे से मारा धक्का, यूपी के कानपुर के चालक की मौत

जीटी रोड पर डोभी थाना भवन के सामने बुधवार के रात आगे जा रहे ट्रेलर में ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे ट्रक के चालक की मौत घटनाथल पर ही हो गई। ट्रक कानपुर से आलू लेकर बाराचट्टी की ओर जा रहा था। बताया गया है कि जीटी रोड बनाने वाली कंपनी ने सड़क पर एक लेन को बंद कर दिया था। इस वजह से यह हादसा हुआ।

30 Aug 202311:43:10 AM
हाजीपुर : घर में सो रही पत्नी और बेटी को धरादार हथियार से काट डाला

काजीपुर थाना के धनुषी गांव में एक पिता ने अपनी पत्नी और दो पुत्री को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। आरोपित का नाम लालू सिंह बताया गया है। जानकारी के अनुसार, लालू ने सोए अवस्था में अपनी पत्नी और दो पुत्री को धारदार हथियार से कटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस एवं वरीय पदाधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 Aug 202311:38:08 AM
पटना : भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंताओं को मिलेगा परिवहन भत्ता

भवन निर्माण विभाग ने राज्य मुख्यालय में पदस्थापित सहायक अभियंताओं को परिवहन भत्ता स्वीकृत किया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। परिवहन भत्ता 12 सहायक अभियंताओं को मिलेगा। यह योजना इसी वर्ष जुलाई महीने से प्रभावी की गई है। आदेश के मुताबिक शहरी परिवहन भत्ता की राशि अधिकतम तीन से चार हजार रुपये होगी। वेतन स्तर के आधार पर भत्ता की राशि तय की गई है।

30 Aug 202311:27:19 AM
Agniveer Yojana: गया में अग्निवीर की भर्ती शुरू

बिहार में युवा सेना में भर्ती के लिए बुधवार सुबह गया पहुंचे। यहां बीएनपी 3 बोधगया में अग्निपथ मिशन योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। इसके लिए पूरे जोश के साथ यहां पहुंचे युवाओं से सुबह सबसे पहले दौड़ लगवाई गई। बहाली के प्रथम दिन जहानाबाद नवादा और लखीसराय के युवा शामिल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 202310:06:43 AM
गया : ट्रक अैर कंटेनर की टक्कर, वाहन में लगी आग

गया जिला अंतर्गत बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ के निकट दिल्ली कोलकाता नेशनल हाईवे पथ पर सबलपुर पेट्रोल पंप के निकट। ट्रक और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। असंतुलित होकर जीटी रोड किनारे लोहा लदा कंटेनर पलटा गई और अचानक वाहन मे आग लग गई है।

30 Aug 20239:57:52 AM
हाजीपुर : कॉलेज में रात्रि प्रहरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत

जंदाहा थाना के समता कॉलेज में रात्रि प्रहरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक अरनिया के प्रमोद कुमार राय बताया गया है। शव के पास बहुत सारा खून था। ऐसे में हत्या की आंशका जताई जा रही है। रात्रि प्रहरी की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

30 Aug 20239:30:00 AM
रोहतास : क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
blog images

रोहतास जिलान्तर्गत सिविल सर्जन सासाराम कार्यालय में तैनात क्लर्क संतोष कुमार को पचपन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 20239:18:05 AM
बिहार में स्कूलों की छुट्टियां घटाए जाने पर भड़के गिरिराज सिंह

बिहार सरकार ने इस वर्ष के शेष महीनों के लिए स्कूलों में छुट्टियां घटा दी हैं। अब इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। छुट्टियां घटाए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लेकर जमकर हमला बोला है। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 20239:15:25 AM
पीपीयू में आज व पीयू में कल रहेगा अवकाश

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय और इससे जुड़े कालेजों में रक्षाबंधन की छुट्टी बुधवार को रहेगी। उधर, पटना विश्वविद्यालय के छात्र संकायाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार ने बताया कि विवि मुख्यालय व सभी कालेजों में रक्षाबंधन का अवकाश गुरुवार को रहेगा।

30 Aug 20238:31:39 AM
पटना : देर रात हरदासबीघा में गोलीबारी से लोगों में दहशत

खुसरूपुर थाना क्षेत्र के हरदासबीघा गांव में देर रात गोलीबारी से ग्रामीण दहशत में हैं। लगातार चौथे दिन भी हरदासबीघा में गोलीबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को बाध्य हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, बीते रोज जिन गुटों के बीच गोलीबारी हुई थी आज फिर उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण करने लगी।

30 Aug 20238:24:53 AM
सासाराम : कंटेनर से भिड़ी स्कार्पियो, टक्कर से सात लोगों की मौत

शिवसागर थाना क्षेत्र के पखनारी पेट्रोल पंप के पास एनएच दो पर बुधवार की सुबह एक कंटेनर में स्कार्पियो की टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल हैं। जबकि पांच लोग बुरी तरह से घायल हैं। घटना का कारण चालक का नींद आना बताया जा रहा है। सभी मृतक कैमूर जिला के सवार थाना क्षेत्र के कुरियारी गांव के निवासी बताए जाते हैं। पढ़ें पूरी खबर

30 Aug 20238:21:02 AM
प्रदेश के सरकारी स्कूलों में रक्षाबंधन पर अवकाश नहीं

राज्य के विद्यालयों में अब रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं रहेगी। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में 31 अगस्त को छुट्टी घोषित थी, जिसमें अब बदलाव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने मंगलवार को सितंबर से दिसंबर तक विद्यालयों की छुट्टी की नई तिथि जारी की है। अभी से दिसंबर तक विभिन्न पर्व-त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थीं, जिसे घटाकर 11 कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us