Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Live Bihar Breaking News : दरभंगा के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में नाव पलटी, दो महिलाओं समेत पांच की मौत

Bihar Latest News Updates In Hindi Live : बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, अपराध, वायरल वीडियो या फोटो और मौसम जैसी तमाम छोटी-बड़ी खबरों की सभी अपडेट www.jagran.com पर पढ़ें।

By Yogesh SahuWed, 06 Sep 2023 07:56 PM (IST)
News Article Hero Image

पटना, जागरण डिजिटल डेस्‍क : Latest Bihar Live News Updates in Hindi : बिहार पॉलिटिक्स, मेडिकल, क्राइम, एजुकेशन, बिजनेस, वायरल वीडियो, मनोरंजन, मौसम, खेती-किसानी, भोजपुरी सिनेमा और परिवहन व ट्रेन से जुड़ीं सभी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...

6 Sept 20236:50:32 PM
दरभंगा में नाव पलटी, दो महिलाओं समेत पांच की मौत

दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र में बुधवार की शाम करीब चार बजे नाव पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोरी, दो बालिका व दो महिलाएं शामिल हैं। जबकि नाव पर सवार नाविक समेत छह अन्य लोग तैरकर बाहर निकल गए। जानकारी के अनुसार, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के गढ़ैयपुर से एक निजी नाव पर सवार 11 लोग चौर होकर कुशेश्वरस्थान के झझरा हाट जा रहे थे। चौर में कमला व जीवछ नदी का पानी फैला हुआ है। इस बीच तेज आंधी आई और नाव पलट गई।

6 Sept 20234:06:44 PM
गोपालगंज : पोखर में डूबने से सातवीं कक्षा के छात्र की मौत

गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के खजुहट्टी दयागिरी के टोला में खेलने के दौरान पानी से भरे पोखर में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक छात्र कृष्ण सिंह का पुत्र प्रीतम कुमार था। प्रीतम अपग्रेड मिडिल स्कूल सेरहापुर सीरसा में सातवीं कक्षा का छात्र था।

6 Sept 20233:47:06 PM
वैशाली : भूमि विवाद में बदमाशों ने गोली मारी

हाजीपुर में सदर थाना के इस्माईलपुर में भूमि विवाद में बदमाशों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया। जबकि मारपीट में एक अन्य शख्स घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, अभय कुमार नाम के शख्स को गोली हाथ में लगी है। जबकि दिनेश कुमार मारपीट में घायल हुआ। दोनों खतरे से बाहर हैं।

6 Sept 20233:30:50 PM
बेगूसराय : बैंक लूटने की योजना विफल

बेगूसराय में बैंक लूटने की योजना बनाते हथियार समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया बिक्रम कुमार सामाजिक संगठन जय मंगला वाहिनी का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। इनके पास से तीन पिस्टल, 42 कारतूस बरामद हुए हैं। आरोप है कि ये नावकोठी के पहसारा स्थित ग्रामीण बैंक में डकैती की योजना बना रहे थे। एसपी योगेंद्र कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

6 Sept 20233:27:28 PM
सिवान : नकाबपोश बदमाशों ने लूटे 70 हजार रुपये नगद और 4 लैपटॉप

बड़हरिया प्रखंड के पुरैना बाजार स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के नीचे संजय कुमार सिंह के सीएसपी ग्राहक सेवा से दो मोटरसाइकिल पर सवार नकाबपोश 4 अपराधियों ने 70 हजार नगद, 4 लैपटॉप, चार एंड्राइड मोबाइल एक टैब लूट लिए। सूचना पाकर दल बल के साथ पहुंचे बडहरीया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार जामो थाना अध्यक्ष राजू कुमार घटना की जांच में जुटे हैं।

6 Sept 20231:33:33 PM
गया : गुरपा स्टेशन पर रेल पटरी टूटी रेल हादसा होने से बची

गया-धनबाद रेल खंड के गुरपा कोडरमा घाटी रेल सेक्शन पर बुधवार की सुबह सात बजकर पंद्रह मिनट पर गुरपा स्टेशन पर ट्रैक मैन को रेल पटरी टूटी मिली। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर को दी गई। उसी वक्त अप लाइन पर शालीमार गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन गुरपा होकर गया की ओर जाने वाली थी। रेल कर्मियों की सूझबूझ के कारण एक्सप्रेस को रोककर रेल हादसे को टाल दी गई। रेल पटरी अप लाइन पर किलोमीटर 426/07-09 के बीच टूटी थी।

6 Sept 20231:31:02 PM
नरकटियागंज : एसएसबी जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज में भारत- नेपाल सीमा के भिखनाठोरी बीओपी में तैनात 44 वाहिनी के एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 5.08 बजे की है। मृत जवान जगदीश बटनी आंध्र प्रदेश के सिरिका कुलम जिला का रहने वाला है। गोली सिर में लगी है। घटना की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से अधिकारी पहुंचकर जांच पड़ताल कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर लौटा था।

6 Sept 20231:26:52 PM
भागलपुर में डेंगू से दूसरी मौत, इस बार चार साल की बच्ची को लीला

बिहार में तेजी से पांव पसार रहे डेंगू से भागलपुर में दूसरी मौत हुई है। बुधवार को तिलकामांझी थानाक्षेत्र के हटिया रोड़ निवासी चंदन कुमार यादव की चार वर्षीय पुत्री की मौत डेंगू से हुई है। उपचार के क्रम में बच्ची ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। बच्ची पांच दिन से डेंगू पॉजिटिव थी। सोमवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे तिलकामांझी स्थिति निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया था।

6 Sept 20231:21:59 PM
बांका : शराब पकड़ने में उत्पाद जमादार का पैर टूटा, भागलपुर रेफर

जिले के बौसी प्रखण्ड के भलजोर चेकपोस्ट पर बुधवार सुबह शराब की वाहन ने उत्पाद जमादार को ठोकर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि भलजोर चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान झारखंड की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे भाग गया। इस दौरान भाग रहे कार से ड्यूटी पर तैनात उत्पाद जमादार पप्पू पासवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने जमादार को जख्मी हालत में रेफरल अस्पताल पहुंचाया।

6 Sept 202311:21:34 AM
हाजीपुर : अधेड़ की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका

हाजीपुर के भगवानपुर थाना के बिठौली गांव में संदिग्ध परिस्थिति में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय भिरगु नाथ सिंह के पुत्र बिननु सिंह थे। बताया जाता है कि वह रात में खाना खाकर सोए थे। सुबह जब स्वजन जगाने गए तो वह बिछावन पर मृत पड़े थे। स्वजन ने जहर खिलाकर हत्या की आंशका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

6 Sept 202311:20:00 AM
छपरा : युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत रतनपुरा मोहल्ला में मंगलवार रात एक केस के गवाह के साथ मारपीट कर उसे चाकू घोंप जख्मी कर दिया गया। जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत धर्मनाथ मंदिर रतनपुर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय नथुनी प्रसाद का 33 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश कुमार बताया गया है। युवक को स्वजन ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। चाकू उसके हाथ में लगा था।

6 Sept 202311:17:57 AM
सिवान : आवासीय स्कूल से दिव्यांग छात्रा लापता

दारौंदा सिवान दारौदा मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर से मंगलवार की शाम से छठी वर्ग की छात्रा सुनीता कुमारी लापता हो गई। इस मामले में वार्डन सोनी कुमारी ने बताया कि छात्रा दिव्यांग है। वह बोल नहीं पाती है और न ही सुन पाती है। मंगलवार को तीन बजे के बाद छात्रा गायब हो गई। इसके बाद स्वजन को सूचना दी गई। स्वजन ने दारौंदा थाने पहुंचकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।

6 Sept 202311:15:58 AM
भभुआ : गोली लगने से यूपी के युवक की मौत

भभुआ नगर के वार्ड नंबर 23 में स्थित एक मकान में यूपी से आए युवक की गोली लगने से मौत हो गई। गोली कैसे चली और किस तरह से उसे लग गई यह अभी पुलिस जांच कर रही है। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जाती है। मृतक का नाम आयुष अग्रवाल उर्फ गोलू बताया जाता है।

6 Sept 202311:14:38 AM
छपरा : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

गरखा थाना क्षेत्र के शाहपुर नदी किनारे सड़क पर बालू लदे ट्रैक्टर ने बुधवार की सुबह में बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवारी युवक की मौत हो गई। मृतक मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव निवासी शैलेश राय के 25 वर्षीय पुत्र श्रवण राय बताए जाते हैं। पुलिस ने मौके पहुंच कर ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल में भेज दिया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us