Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

LIVE Bihar Breaking News: पटना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जल्‍द खुलेगा अस्पताल, JoSSA फर्स्ट राउंंड की सीटों का आवंटन कल

Summary Latest Bihar Live Updates in Hindi : बिहार की राजनीति, शिक्षा, क्राइम, अर्थव्यवस्था, मौसम सहित तीनों राज्यों की तमाम छोटी-बड़ी खबरों का पल-पल अपडेट सिर्फ www.jagran.com पर।

By Roma RaginiFri, 30 Jun 2023 07:21 AM (IST)
News Article Hero Image

जागरण डिजिटल डेस्‍क, पटना: Latest Bihar Live Updates in Hindi: बिहार की पॉलिटिक्स, एजुकेशन, हेल्थ, क्राइम, एंटरटेनमेंट, बिजनेस व सोशल मीडिया पर वायरल, लव अफेयर, भोजपुरी सिनेमा, मौसम, मानसून खेती-किसानी और ट्रेन से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी खबरें यहां पढ़ें सिर्फ एक क्लिक में...

29 Jun 20239:54:00 PM
JoSSA शुक्रवार को सुबह 10 बजे अलॉट करेगा पहले राउंड की सीट

जागरण संवाददाता, पटना: आईआईटी, एनआईटी, ट्रि‍पल आईटी तथा केंद्रीय अनुदान प्राप्त तकनीकी कॉलेजों में नामांकन के लिए जोसा पहले राउंड के लिए सीट आवंटन शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे जारी करेगा। पहली सूची के आधार पर 30 जून से चार जुलाई तक आवंटित संस्थानों में आनलाइन रिपोर्टिंग कर नामांकन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

29 Jun 20239:22:59 PM
पटना में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खुलेगा अस्पताल, निर्माण कार्य हुआ पूरा

महावीर मंदिर ट्रस्ट की ओर से राजीव नगर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए जा रहे अस्पताल भवन के निर्माण कार्य पूरा हो गया है। गुरुवार को देवशयनी एकादशी पर अस्पताल भवन में पूजा अर्चना की गई। पूजन कार्य मंदिर के पुरोहित गिरिजा नंदन तिवारी ने कराया।

राजीव नगर रोड नंबर 24 स्थित चार मंजिला भवन में महावीर वरिष्ठ नागरिक अस्पताल स्थापित होगा। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि सभी तैयारियों के बाद अस्पताल लोगों से आरंभ हो जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों को रियायती दरों पर घरों से अस्पताल आने-जाने की सुविधा मिलेगी।

29 Jun 20236:25:52 PM
बांका: शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण, पिता ने लिखाई FIR

बांका के एक गांव से 14 साल की नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। इस बाबत किशोरी के पिता ने बेटी के अगवा होने  की शिकायत दर्ज कराई है। पिता के मुताबिक, पुत्री घर से रजौन बाजार किताब खरीदने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वापस लौटकर घर नहीं आई।  उन्होंने आरोप लगाया कि सुधांशु यादव नामक एक युवक बेटी को कॉल किया करता था। वह अगवा करने की धमकी भी दे  चुका था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा छानबीन की जाएगी।

29 Jun 20235:50:58 PM
खगड़िया: पिता की डांट से नाराज बेटा घर से भागा, RPF ने पकड़ा

पिता ने पढ़ाई-लिखाई को लेकर बेटे को डांटा। इससे नाराज होकर बेटा घर छोड़कर भाग निकला। यह संयोग था कि उस पर खगड़िया स्टेशन पर आरपीएफ की नजर पड़ गई। जानकारी के अनुसार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अरविंद कुमार राम, उप निरीक्षक चंद्रशेखर पासवान एवं अन्य खगड़िया स्टेशन पर गश्ती व चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान, प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के शेड के नीचे एक किशोर को घूमते हुए देखा। पुलिस को देखकर किशोर सकपका गया। शक होने पर आरपीएफ ने उसे पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद आरपीएफ ने स्थानीय थाना के जरिये उसके स्‍वजनों को बुलाया और उक्त किशोर को सीडब्ल्यूसी खगड़िया के समक्ष ले जाकर सुपुर्द कर दिया गया।

29 Jun 20234:11:03 PM
लखीसराय: शाह ने पूछा-आपको राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी?

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस करीब बीस साल से लगातार राहुल बाबू की लॉटरी लगाने की कोशिश में लगी है। इस बार पटना में भी राहुल की ही लॉटरी खोली गई थी। उन्‍होंने कहा कि बिहार की सभी सीटें इन जंगलराज वालों को रोकने के लिए चाहिए। आप सभी आश्वस्त करें कि फिर इनके चंगुल में आप नहीं फसेंगे। मोदी जी के हाथों को और मजबूत करेंगे। शाह ने कहा कि राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी जी चाहिए यह आप लोग हाथ उठाकर बताएं।

/

29 Jun 20234:08:26 PM
ललन सिंह के गढ़ में नीतीश पर बरसे अमित शाह

ललन सिंह के गढ़ गृहमंत्री अमित शाह बिहार के नीतीश कुमार पर बरसे। शाह ने कहा कि नीतीश बाबू से पूछना चाहता हूं, आपने अपनी तरफ से क्या किया? आप छलिया हैं और हर समय छल ही करते हैं। आज प्रधानमंत्री बनने के लिए लालू और राहुल के आगे पीछे कर रहे हैं। आपके साथ 20 पार्टियां है, जिन्‍हें पटना बुलाया गया। ये सभी 20 लाख करोड़ के घोटाले में शामिल लोग हैं। भ्रष्टाचारियों के हितों का ख्याल रख रहे हैं। नीतीश बाबू कल तक जिसके विरोध में थे, आज उनके सामने घुटने टेक रखे हैं।

29 Jun 20234:02:49 PM
शाह ने बिहार से राहुल गांधी पर साधा निशाना

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि मनमोहन और सोनिया की सरकार ने आतंकवादी को संरक्षित करने का काम किया, लेकिन मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक किया। भाजपा सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा 370 को उठाकर फेंक दिया। इसके लिए संसद में ढेर सारे नाटक किए गए। खून की नदियां बहाने की बात कहते थे, लेकिन आज शांति ही शांति है।

29 Jun 20233:57:31 PM
लखीसराय में शाह गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखीसराय में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, नीतीश कुमार पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्‍या किया है। मैं उन्‍हें बता देता हूं कि छह हजार रुपये किसानों को लाभ दिया जा रहा है। 86 लाख बिहार के किसान ने भी लाभ लिया है। 33 करोड़ जनता के घर में नल का जल पहुंचाया। करोड़ों लोगों को पांच लाख तक इलाज का खर्च मोदी जी की सरकार दे रही है। एक करोड़ 30 लाख लोगों के घरों में शौचालय दिया। 37 लाख लोगों को आवास दिया है। नीतीश बाबू हिसाब पूछ रहे हैं, वे आंकड़ा देख लें।

29 Jun 20233:50:55 PM
लखीसराय: शाह बोले- पलटू बाबू के फेरे में न रहें...

गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा अशोक धाम की कृपा से आंधी और बारिश के बीच यहां के लोगों के दर्शन हो सके हैं। मोदी सरकार के नौ साल पूरे हो गए। अब इसके लिए सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करने आपके पास जा रहा हूं। पिछले चुनाव में 39 सीट आपने जिताईं। आगामी चुनाव में सभी सीटों पर जिताएं... यही कहने आया हूं। पलटू बाबू के फेरे में नहीं रहे। मेरे कारण मुख्यमंत्री बने और अब पूछ रहे मोदी जी ने नौ साल में क्या किया।

29 Jun 20233:46:06 PM
लखीसराय: गृहमंत्री का संबोधन शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भारत माता की जय के साथ रैली को संबोधित करना शुरू किया। हाथ उठाकर वहां उपस्थित लोगों से बिहार की सभी लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।

29 Jun 20233:43:16 PM
लखीसराय: शाह कुछ ही मिनट में जनता को करेंगे संबोधित

लखीसराय के गांधी मैदान भाजपा का कार्यक्रम चालू है। गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंच चुके हैं। शाह के अलावा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज किशोर, नित्यानंद राय, तरकीशोर प्रसाद आदि नेता भी मंच पर मौजूद हैं। स्थानीय नेता सभा को संबोधित कर रहे हैं। बारिश थम चुक है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने रैली को संबोधित किया।

29 Jun 20232:29:27 PM
पटना पहुंचे अमित शाह, यहां से अशोकधाम मंदिर जाएंगे

 बिहार: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, जहां राज्‍य के प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी व अन्‍य भाजपा नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री बिहार के लखीसराय के एक दिवसीय दौरे पर हैं। वह आज अपनी यात्रा के दौरान अशोकधाम मंदिर जाएंगे और एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

#WATCH | Bihar: Union Home Minister Amit Shah reaches Patna.

Union HM is on a one-day visit to Bihars Lakhisarai. He will visit Ashokdham Mandir and address a public meeting during his visit today. pic.twitter.com/6XoMTjInt1

— ANI (@ANI) June 29, 2023
29 Jun 20231:42:05 PM
शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के जींस-टीशर्ट पहनने पर बैन

बिहार के शिक्षा विभाग ने कर्मचारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, अब शिक्षा विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों के जींस और टी शर्ट पहनकर ऑफिस आने पर बैन लगा दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

29 Jun 202312:04:33 PM
पश्चिम चंपारण में पड़ोसी के घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

पश्चिमी चंपारण जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत महछी शुगर गांव में पड़ोसी के घर में फंदे से लटका एक किशोरी का शव मिला। पिता ने हत्या की आशंका जताई है।

29 Jun 202312:00:47 PM
लालू यादव ने दी बकरीद की बधाई, बोले-छोटी-बड़ी क़ुर्बानी के लिए हमें तैयार रहना होगा

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने प्रदेशवासियों को ईद की बधाई दी है। 

ईद मुबारक! क़ुर्बानी का ये त्योहार समर्पण और बलिदान की शानदार मिसाल है।

आज मुल्क में समाजी अख़लाक़ और भाईचारा के लिए हम सब को जो भी छोटी-बड़ी क़ुर्बानी देनी पड़े उसके लिए तैयार रहना होगा। मुख़्तलिफ़ मज़हबों का एहतिराम करते हुए आप सब इस ईद-उल-अज़हा को मनायें। #EidAlAdha pic.twitter.com/vmr37IKPAU

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) June 29, 2023

29 Jun 202311:32:21 AM
औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक की मौत

औरंगाबाद में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ भरकुर गांव के समीप बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक से जा टकराया। दुर्घटना में विश्रामपुर गांव निवासी पंकज कुमार (25 वर्ष) की मौत हो गई।

29 Jun 202310:36:05 AM
बदलेगा पटना के मौसम का मिजाज, बारिश और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे में पटना के मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में हल्की बारिश और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, 30 किमी प्रति घंटा तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

pic.twitter.com/jwmDB1GJYJ

— मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (@imd_patna) June 29, 2023

29 Jun 202310:22:50 AM
पटना के गांधी मैदान में अदा की गई नमाज

पटना के गांधी मैदान में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर लोगों ने नमाज अदा की। त्योहर को देखते हुए पटना में सुरक्षा के कड़े व्यवस्था किए गए।

pic.twitter.com/VdT2vp6vTN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2023

29 Jun 202310:14:23 AM
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल में की नमाज अदा

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-अल-अजहा के अवसर पर सुपौल स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं बिहार और देश के लोगों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। यह सिर्फ जानवर की क़ुर्बानी का त्योहार नहीं बल्कि अपने अंदर की कमियां के भी क़ुर्बानी दें। इस त्योहार को मिलकर मनाएं और भाईचारा बनाए रखें। यह ईद आपके लिए खुशियां लेकर आए।

#WATCH बिहार: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-अल-अजहा के अवसर पर सुपौल स्थित एक मस्जिद में नमाज अदा की। pic.twitter.com/caXEiDXr19

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 29, 2023

29 Jun 202310:08:36 AM
सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानें नए रेट

पटना सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट भी देखने को मिली। लगातार दो दिन तक मजबूत हुई चांदी के भाव 300 रुपये प्रति किलो कम हुई। वहीं, सोना के भाव में भी 200 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

29 Jun 20239:34:39 AM
आस्था और बलिदान का महान त्योहार: तेजस्वी यादव

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने देश और राज्यवासियों को ईद उज अजहा की शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आस्था और बलिदान का महान त्योहार है। मुस्लिम भाई-बहन इस त्योहार को अकीदत के साथ मनाते हैं और खुदा के हुजूर में बकरे की कुर्बानी पेश करते हैं।

29 Jun 20239:32:28 AM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी ईद-उल-अजहा की बधाई

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार आस्था का त्योहार है। खुदा के हुक्म पर बड़ी से बड़ी कुर्बानी के लिए तैयार रहना इस त्योहार का आदर्श है। उन्होंने इस त्योहार को आपसी भाईचारा और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। पूरी खबर यहां पढ़े। 

29 Jun 20238:38:56 AM
बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

राजधानी समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना और इसके आसपास इलाकों में हल्की वर्षा, जबकि मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

29 Jun 20238:03:15 AM
2 जुलाई को रतनपुर-बरियारपुर के बीच मेगा ब्लॉक, 16 ट्रेनें रहेंगी रद

2 जुलाई को मालदा रेल मंडल के जमालपुर-भागलपुर रेलखंड स्थित बरियारपुर-रतनपुर स्टेशनों पर विकास कार्यों को लेकर मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दिन सुबह आठ बजे से शाम साढ़े छह बजे तक अप और डाउन की ट्रेनें इस रूट से नहीं गुजरेंगी। मेगा ब्लाक के दौरान जमालपुर -भागलपुर-किऊल के बीच गुजरने वाली अप-डाउन की कुल 16 ट्रेनें रद रहेंगी। आठ ट्रेनें दूसरे रास्ते से चलेंगी। चार ट्रेनें रास्ते से लौट जाएगी और तीन ट्रेनें समय बदल कर चलेंगी।

29 Jun 20237:54:09 AM
शाह आज आएंगे लखीसराय, सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री सह सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार 29 जून को एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय आ रहे हैं। पहली बार गृहमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसी और जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। अमित शाह जनसभा को संबोधित करने के बाद मुंगेर लोकसभा कोर कमेटी के साथ वृहत बैठक भी करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us