यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Floor Test से पहले अचानक Tejashwi आवास पहुंच गए लालू यादव, विधायकों से घंटे भर की बात; फिर...
बिहार में फ्लोर टेस्ट के लिए 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण के पहले प्रदेश की राजनीति चरम पर है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अ ...और पढ़ें

HighLights
- तेजस्वी यादव के आवास पहुंचकर लालू यादव ने विधायकों का लिया हाल-चाल।
- कहा प्रदेश के विकास के लिए महागठबंधन को एकजुट रहना होगा।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के शक्ति परीक्षण के पहले प्रदेश की राजनीति चरम पर है। तमाम राजनीतिक दल अपने-अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी हुई है। राजद, कांग्रेस और वाम दल के विधायक बीते 24 घंटे से तेजस्वी यादव के आवास पर हैं।
सोमवार को शक्ति परीक्षण के पहले राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद तेजस्वी आवास पहुंचे। यहां उन्होंने विधायकों के साथ बैठकर कल की रणनीति पर विचार विमर्श किया।
राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अस्वस्थ होने के बाद भी लालू प्रसाद करीब घंटे भर यहां रहे और उन्होंने कहा प्रदेश के विकास के लिए महागठबंधन को एकजुट रहना होगा। देश और प्रदेश के माहौल का खराब करने की कोशिशें हो रही हैं। ऐसे हालात में एकजुटता से ही उन्हें पराजित किया जा सकता है।
लालू प्रसाद ने इस दौरान विधायकों से यह भी जानने के प्रयास किए कि विधायकों को यहां किसी प्रकार की कोई परेशानी तो नहीं। विधायकों के इनकार और संतोष प्रकट करने के बाद लालू प्रसाद यहां से वापस 10 सर्कुलर रोड वापस लौट गए।
दो विधायकों के गायब होने की चर्चा, पार्टी का इनकार
राष्ट्रीय जनता दल के दो विधायक अब तक तेजस्वी यादव के आवास नहीं पहुंचे हैं। जबकि पार्टी ने सभी विधायकों को दो दिन पूर्व ही निर्देश जारी किए थे जो विधायक जहां हैं वे शनिवार तक पटना पहुंचे। पार्टी के निर्देश के बाद 79 में करीब 77 विधायक पार्टी नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी आवास पहुंचे और कल से यहीं हैं।
सूत्रों ने बताया कि दो विधायक नीलम देवी और कुमार सर्वजीत अब तक यहां नहीं आए हैं। हालांकि पार्टी दावा कर रही है दोनों नेता संपर्क में हैं। हमारा कोई विधायक कहीं नहीं जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Bihar Floor Test: Tejashwi के 'खेला' को फेल करेंगे Nitish Kumar? विधायकों संग विजय चौधरी के घर चल रही बैठक

