विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आजम के विवादित बयान पर बोले लालू- महिला अातंकवादी भी तो...

By Ravi RanjanEdited By:
Updated: Wed, 28 Jun 2017 10:47 PM (IST)

आजम खान के विवादित बोल पर लालू यादव ने कहा कि महिला आतंकवादी भी तो आतंकवादी ही है न।

आजम के विवादित बयान पर बोले लालू- महिला अातंकवादी भी तो...
आजम के विवादित बयान पर बोले लालू- महिला अातंकवादी भी तो...

 पटना [जेएनएन]। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आजम खान के विवादित बयान पर कहा कि महिला आतंकवादी भी तो अातंकवादी ही है न। 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान एक बार फिर विवादित बयान देते हुए सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बलात्कार के मामलों में भी शामिल रहती है। 

रामपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अरुणाचल, असम, झारखंड, बंगाल, त्रिपुरा और जम्मू और कश्मीर में महिलाओं ने फौज के जवानों को मारा। इस‍िलए महिला आतंकवादी उनके प्राइवेट पार्ट्स काटकर रेप का बदला ले रही है। 

आजम ने कहा कि हथियार बंद औरतों ने फौज को मारा। वे लाशों से उनके प्राइवेट पार्ट्स को काट कर ले गईं। वे हिंदुस्तान की असल जिंदगी का पर्दा उठाती हैं। कई लोग फौजी या बेगुनाहों के सिर उतारते हैं। कई लोग हाथ काटते हैं। लेकिन महिला दहशतगर्दों ने फ़ौजी जवानों का प्राइवेट पार्ट्स काटकर ले गए।

महिला आतंकवादियों को सेना किे हाथ से शिकायत नहीं थी, उन्हें सिर से शिकायत नहीं थी, पैर से भी नहीं थी।जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी वो काटकर अपने साथ ले गईं। यह बड़ा सन्देश है जिस पर हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे।