Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • bihar
  • patna-city
LIVE BLOG

Karpoori Thakur Jayanti Live News : नीतीश कुमार ने मीडिया को सामने दिया रिएक्शन, कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न पर कही बड़ी बात

Karpoori Thakur Jayanti LIVE : समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर को उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर केंद्र की मोदी सरकार ने देश का सर्वोच्च सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी को सामाजिक न्याय का पथप्रदर्शक बताया है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान देने पर खुशी जताई है।

By Yogesh SahuWed, 24 Jan 2024 02:31 PM (IST)
News Article Hero Image

Karpoori Thakur Jayanti All Updates : समाजवादी नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वंचितों के मसीहा कर्पूरी ठाकुर की आज जयंती है। इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार में पटना तक कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने को लेकर अलग-अलग दलों के नेता अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

24 Jan 20242:29:53 PM
कर्पूरी ठाकुर ने हर तबके के लिए काम किया : नीतीश कुमार

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि उन्होंने (कर्पूरी ठाकुर ने) समाज के हर तबके के लिए काम किया। शराबबंदी की। शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इनका योगदान बहुत बड़ा है। देशभर में उनका नाम है... पहले से ही हम लगातार उनके लिए भारत रत्न की मांग कर रहे थे।

#WATCH कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा, "उन्होंने समाज के हर तबके के लिए काम किया। शराबबंदी की। शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। इनका योगदान बहुत बड़ा है। देशभर में उनका नाम है...पहले से ही हम लगातार उनके लिए भारत रत्न की… pic.twitter.com/zI5pJBFTgw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2024
24 Jan 20241:48:40 PM
जदयू के मंत्री बोले- देर से मिला भारत रत्न

Karpoori Thakur Jayanti LIVE News : पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश में जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत रत्न बहुत देर से मिला लेकिन हमें खुशी है... जिनके प्रयासों की वजह से मिला है उनको धन्यवाद और बधाई।

24 Jan 20241:46:06 PM
मुख्यमंत्री ने जननायक को किया नमन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। pic.twitter.com/eGeg8bcwh8

— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 24, 2024
24 Jan 202412:42:39 PM
श्रीकृष्ण सिंह को भी मिले सम्मान : जीतन राम मांझी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करके केवल उनका सम्मान नहीं बढ़ाया है बल्कि सभी पिछड़ी जातियों और जनजातियों का सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी बात के लिए जाने जाते हैं... कहा जा रहा था की मोदी है तो मुमकिन है आज ये बात साबित हो गई। इसी कड़ी में हम मांग करते हैं कि पर्वत पूज (पर्वत पुत्र) दशरथ मांझी जी को भी भारत रत्न की उपाधि दें। इसके साथ ही गरीबों को देवघर मंदिर में प्रथम पदार्पण कराने वाले और सामंती व्यवस्था को समाप्त करने वाले डॉ. श्रीकृष्ण सिंह भी इसी कैटेगरी में आते हैं। इसलिए उन्हें भी यह सम्मान दिया जाए।

24 Jan 202412:40:34 PM
राजद ने रख दी नई मांग

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग पूरी होने के बाद अब राजद ने केंद्र सरकार के समक्ष नई मांग रख दी है। अब राजद की मांग है कि बिहार में हुई जाति आधारित गणना के बाद बढ़ाए गए आरक्षण के दायरे को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल किया जाए। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद मनोज झा ने बुधवार को मीडिया से बात की और कहा कि बिहार सरकार ने पहले जाति आधारित गणना कराई।

24 Jan 202412:19:33 PM
कांग्रेस का मापदंड दूसरा था : गिरिराज सिंह

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल उनका ही नहीं, बल्कि बिहार समेत पूरे देश के वंचितों का सम्मान किया। कर्पूरी सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। मुझे याद है कि 1977 में कर्पूरी जी और कैलाशपति मिश्र जी ने मिलकर आरक्षण का एक फॉर्मूला बनाया था, लेकिन इस महानायक के फॉर्मूले को लालू यादव ने निरस्त कर दिया। नरेंद्र मोदी जी ने उन सभी महापुरुषों को सम्मान दिया। अंबेडकर वंचित रहे। सरदार पटेल वंचित रहे कांग्रेस के शासन में। लेकिन राजीव गांधी, नेहरू, इंदिरा ये वंचित नहीं रहे। कांग्रेस का मापदंड दूसरा था। आज पूरे बिहार में हर्ष-उल्लास गरीबों के बीच में है। गिरिराज सिंह ने पूछा कि लालू-तेजस्वी कांग्रेस के शासन में क्यों नहीं सम्मान दिला पाए? जो आज कह रहे हैं उनके पुत्र कि मैंने उठाई थी मांग, वे देखें कि देने वाला कौन है? उठने से मिलता है? कांग्रेस की गोद में लालू यादव खेलते रहे, लेकिन कर्पूरी ठाकुर को सम्मान नहीं दिला पाए।

#WATCH | Begusarai, Bihar: Union Minister Giriraj Singh says, "Rahul Gandhi has lost his calm because of the popularity of Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma...Hell (Rahul Gandhi) end up apologising in the courts." pic.twitter.com/XFo3CXx7Dg

— ANI (@ANI) January 24, 2024
24 Jan 202412:11:40 PM
पीएम मोदी ने कर्पूरी के पुत्र रामनाथ ठाकुर से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के लिए भारत रत्न के एलान के बाद पीएम मोदी ने रामनाथ ठाकुर से फोन पर बात की और उन्हें सपरिवार अपने आवास पर आने का निमंत्रण दिया।

24 Jan 202412:09:28 PM
अच्छा होता कांशीराम जी को भी मिल जाता सम्मान : तेजस्वी यादव

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की हमारी बहुत पुरानी मांग रही है। प्रधानमंत्री मोदी जब विधानसभा के प्रांगण में आए थे, तभी हमने ये मांग उनके सामने रखी थी। बड़ी खुशी की बात है कि शोषित और वंचित समाज के सबसे बड़े पैरोकार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिला है। लेकिन इसका असर कहीं ना कहीं सियासी तौर पर भी देखा जाएगा। जो हमने जाति आधारित गणना कराई। जो संख्या निकलकर आई। उसके बाद ही भारत सरकार को इस तरह का निर्णय लेना पड़ा। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनाव के पहले दिया जाए या बाद में दिया जाए, बात ये है कि जो हम लोगों की मांग थी, वो पूरी हो गई। अच्छा होता साथ में कांशीराम जी को भी मिल जाता तो और भी अपार खुशी होती।

24 Jan 202411:55:56 AM
गर्व महसूस कर रहे गरीब : संजय मयूख

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर बीजेपी एमएलसी संजय मयूख का कहना है कि भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का फैसला गरीबों का सम्मान है। हम इस फैसले का अभिनंदन और स्वागत करते हैं। सरकार के इस फैसले के बाद गरीब वर्ग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

24 Jan 202411:52:10 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार : उपेंद्र कुशवाहा

रालोजद के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हृदय से आभार। यह बिहार की चिर-प्रतीक्षित मांग थी, लेकिन पहले की केंद्र की किसी सरकार ने उस पर ध्यान नहीं दिया। केंद्र की ऐसी सरकारें भी कर्पूरी को वह सम्मान नहीं दे सकीं, जो उनके शिष्यों के समर्थन से चल रहीं थीं।

24 Jan 202411:50:03 AM
स्वागत योग्य कदम : मनोज झा

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि ये स्वागत योग्य कदम है। दो साल पहले तेजस्वी यादव ने पुरजोर तरीके से इसकी मांग भी की थी...। प्रधानमंत्री से आग्रह है कि हमने जातिगत जनगणना कराई, फिर आरक्षण का दायरा बढ़वाया। इसे 9वीं सूची में शामिल करें। वो सही श्रद्धांजलि होगी, नहीं तो भारत रत्न सांकेतिक लगेगा।

24 Jan 202411:45:42 AM
कर्पूरी ठाकुर लोगों के लिए प्रतीक हैं : राज्यसभा के उप सभापति

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह ने कहा है कि 2014 के बाद उन मूक नायकों को पहचान मिलनी शुरू हुई है, जिन्हें दिल्ली के संभ्रांत या खान मार्केट वर्ग का नहीं माना जाता है। पहले आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मान्यता नहीं दी जाती थी, केवल उन लोगों को पुरस्कार दिया जाता था, जो सरकार में शीर्ष नेतृत्व के करीबी थे। 2014 के बाद, हर साल केवल ऐसे लोगों को सम्मानित किया जा रहा है, जो अपने त्याग और कड़ी मेहनत के माध्यम से प्रतीक बन गए हैं। कर्पूरी जी भी उसी श्रेणी में आते हैं।

24 Jan 202411:35:01 AM
ठाकुर को भारत रत्न देकर पीएम मादी ने बड़ा काम किया : यूपी के उप मुख्यमंत्री

कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत बड़ा काम किया है। ये निर्णय दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में सर्वमान्य नेता है। कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन पिछड़ों और प्रताड़ित लोगों की सेवा में बीत गया, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने उन्हें इस प्रकार का सम्मान देने का नहीं सोचा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us