विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nitish Kumar: 'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

Updated: Fri, 02 Feb 2024 05:57 PM (IST)

कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश कुमार के सामने जीतन राम मांझी ने बड़ी डिमांड रख दी है। जीतन राम मांझी ने साफ कहा है कि उनके पास 4 विधायक हैं और एक एमएलस ...और पढ़ें

'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?
'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए...', नीतीश कुमार के सामने मांझी ने रख दी बड़ी डिमांड; फिर होगा 'खेला'?

डिजिटल डेस्क, पटना। Nitish Kumar Cabinet Expansion बिहार में नीतीश कुमार ने 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। अब सभी को उनके मंत्रिमंडल विस्तार का इंतजार है। बीजेपी और जदयू में तो मंत्री पद के लिए खींचतान होगी ही, वहीं इस सियासी लड़ाई में अब जीतन राम मांझी की पार्टी (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) भी कूद गई है। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार से तो 2 मंत्रालयों की डिमांड कर दी है।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया जीतन राम मांझी ने शुक्रवार मीडिया से बातचीत में कहा कि 5 फरवरी को बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। उसी दिन विभागों का बंटवारा भी हो जाएगा। हम शुरू से कह रहे हैं कि आप (नीतीश कुमार) एक निर्दलीय विधायक को एक मंत्रालय देते रहे हैं, जबकि हम तो चार विधायक और एक एमएलसी हैं।

'हमको दो मंत्री जरूर चाहिए'

जीतन राम मांझी ने आगे कहा, "हमको दो मंत्री जरूर चाहिए। हमने इस लाइन पर माननीय मुख्यमंत्री से बात की है। नित्यानंद राय और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है। हमने साफ कहा है कि हमें एक और विभाग दीजिए। उन लोगों ने ना तो इसे स्वीकार किया है और ना ही नकारा है।"

'हमको उम्मीद है कि एक और विभाग मिलेगा'

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के मुखिया को पूरी उम्मीद है कि 2 मंत्रालय उनको मिलेंगे। मांझी ने कहा, "हमको उम्मीद है कि हमको एक और विभाग मिलेगा। हमें एक विभाग मिलेगा तो उससे हमारे लिए बहुत अच्छा रहेगा। हमको काम करने में सुविधा होगी।"

क्या 5 फरवरी तक होगा कैबिनेट विस्तार?

गौरतलब है कि जीतन राम मांझी कह रहे हैं कि 5 फरवरी को कैबिनेट विस्तार हो जाएगा, लेकिन एनडीए में चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार फ्लोर टेस्ट के बाद होगा। एनडीए गलियारे में यह चर्चा है कि विधानसभा में बहुमत साबित होने के बाद मंत्रिमंंडल का विस्तार किया जाए। इसकी वजह यह समझा जा रहा कि किसी तरह की नाराजगी नहीं हो और किसी तरह की भीतरी बयानबाजी से परहेज किया जाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार ने सब कुछ भुलाकर...' इस RJD नेता ने कह दी CM के दिल पर चोट लगने वाली बात

ये भी पढ़ें- Nitish Kumar का बड़ा फैसला! बिहार में अब इन लोगों को भी मिलेगा बेरोजगारी भत्ते का फायदा