यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar News: भाजपा 'फर्जी हिंदुत्व' के नाम पर जनता को गुमराह कर रही... छुट्टियों को लेकर जदयू का भाजपा पर बड़ा हमला
Bihar Newsजनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है ...और पढ़ें

HighLights
- जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने छुट्टियों को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है।
- नीरज कुमार ने केंद्र से केंद्रीय विद्यालय में दी जाने वाली छुट्टियों के बारे में पूछे सवाल।
राज्य ब्यूरो, पटना। जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि भाजपा फर्जी हिंदुत्व के नाम पर जनता को गुमराह कर रही है। बुधवार को उन्होंने केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में भगवाकरण करने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि देशभर के केंद्रीय विद्यालय केंद्र सरकार द्वारा संचालित किए जाते हैं। मौजूदा समय में केंद्र में हिंदूवादी भाजपा की सरकार है, लेकिन हैरानी का विषय यह है कि केंद्रीय विद्यालयों में महाशिवरात्रि, रक्षाबंधन, गोवर्धन पूजा, भाई-दूज, रामनवमी, अनंत पूजा और जितिया पर्व की एक भी छुट्टी नहीं है।
पहले अपने गिरेबान में देखे केंद्र सरकार: नीरज कुमार
इससे साफ पता चलता है कि भाजपा हिंदुत्व के प्रति कितनी संवेदनशील है।