विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gaya Airport से Bangkok की सीधी उड़ान, 26 अक्टूबर से शुरू होगी IndiGo की सेवा; तीन घंटे में पूरा होगा सफर

Published: Mon, 24 Aug 2026 10:44 PM (IST)

गया एयरपोर्ट से बैंकॉक के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान 26 अक्टूबर से शुरू होगी, जिससे यात्रियों को समय और ...और पढ़ें

तीन घंटे पांच मिनट में बैंकाक का सफर

तीन घंटे पांच मिनट में बैंकाक का सफर

HighLights

  1. 26 अक्टूबर से गया-बैंकॉक सीधी उड़ान शुरू होगी।

  2. इंडिगो की सेवा सप्ताह में दो दिन उपलब्ध रहेगी।

  3. बौद्ध पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

जागरण संवाददाता, गया/पटना। बिहार के बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण हवाई सेवा 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस गयाजी एयरपोर्ट से बैंकाक के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। एयरबस ए-320 से संचालित यह सेवा सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार को उपलब्ध होगी। उड़ान संख्या 6ई 1083 और 6ई 1084 के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।

तीन घंटे पांच मिनट में बैंकाक का सफर

गयाजी और बैंकाक के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों को अब दिल्ली, कोलकाता या मुंबई होकर जाने की जरूरत नहीं होगी।

दोनों शहरों के बीच हवाई सफर करीब तीन घंटे पांच मिनट में पूरा होगा। 26 अक्टूबर को गयाजी से बैंकाक जाने का शुरुआती किराया 40,608 रुपये निर्धारित किया गया है।

बैंकाक से सुबह 10:15 बजे उड़ान

इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1084 बैंकाक से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर दोपहर 12:15 बजे गयाजी पहुंचेगी। इसके बाद 6ई 1083 गयाजी से दोपहर 1:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:35 बजे बैंकाक पहुंचेगी।

अभी कनेक्टिंग फ्लाइट से जाना पड़ता था

फिलहाल गयाजी से दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। बैंकाक की सीधी सेवा नहीं होने के कारण यात्रियों को पहले दिल्ली या कोलकाता पहुंचना पड़ता था। इसके बाद कनेक्टिंग फ्लाइट से बैंकाक जाना होता था।

10 से 12 घंटे और 20 हजार तक अतिरिक्त खर्च

कनेक्टिंग फ्लाइट के कारण गयाजी से बैंकाक की यात्रा में करीब 10 से 12 घंटे लग जाते थे। यात्रियों को किराये और अन्य खर्च के रूप में लगभग 20 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता था। सीधी उड़ान से समय और खर्च दोनों में राहत मिलने की उम्मीद है।

बोधगया के विदेशी पर्यटकों को बड़ा फायदा

गयाजी से बैंकाक की सीधी उड़ान शुरू होने से बोधगया आने वाले विदेशी पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। बिहार, झारखंड और आसपास के राज्यों के यात्रियों को भी बैंकाक जाने के लिए बेहतर हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।

दक्षिण-पूर्व एशिया से मजबूत होगा बौद्ध कनेक्शन

नई उड़ान से बोधगया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख बौद्ध पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। इससे बिहार में बौद्ध पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ गया एयरपोर्ट की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।