क्रिकेट की पिच से पुलिस की वर्दी तक, आकाशदीप-मुकेश बने DSP; अब खेल के साथ निभाएंगे नई जिम्मेदारी
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी के पद पर योगदान दिया है। राज्य सरकार ने दोनों की नियुक्ति खेल को ...और पढ़ें

टीम इंडिया के मुकेश और आकाशदीप बने बिहार पुलिस में DSP
HighLights
आकाशदीप और मुकेश कुमार ने बिहार पुलिस में डीएसपी पद संभाला।
राज्य सरकार ने खेल कोटे से की दोनों क्रिकेटरों की नियुक्ति।
अगले पांच साल सक्रिय खिलाड़ी रहना होगा, पुलिस सेवा के साथ।
राज्य ब्यूरो, पटना। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य आकाशदीप और मुकेश कुमार ने सोमवार को बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर योगदान दिया। राज्य सरकार ने दोनों क्रिकेटरों की नियुक्ति खेल कोटे से की है। योगदान के दौरान डीजीपी विनय कुमार और आइजी मुख्यालय मनोज कुमार मौजूद रहे।
खेल और पुलिस सेवा दोनों की जिम्मेदारी
बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली के तहत दोनों क्रिकेटरों को पुलिस सेवा के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय रहना होगा।
नियुक्ति की शर्तों के अनुसार उन्हें अगले पांच वर्षों तक सक्रिय खिलाड़ी के रूप में विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना अनिवार्य होगा।
बांड देना भी होगा अनिवार्य
नियमावली के तहत दोनों खिलाड़ियों को इस संबंध में अनिवार्य रूप से बांड भी देना होगा। यानी पुलिस सेवा में योगदान देने के साथ उनका क्रिकेट करियर भी जारी रहेगा।
खेल कोटे से हुई नियुक्ति के जरिए राज्य सरकार ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की दिशा में कदम उठाया है।
क्रिकेट के बाद नई भूमिका
आकाशदीप और मुकेश कुमार भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। अब दोनों बिहार पुलिस में डीएसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस सेवा के साथ सक्रिय क्रिकेटर बने रहने की शर्त के कारण उन्हें खेल और नई प्रशासनिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन बनाना होगा।