विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ Final: विश्‍व कप के फाइनल में बिहार के किशन ने 'शान' से की बल्‍लेबाजी, ठोका तूफानी अर्धशतक

Updated: Sun, 08 Mar 2026 08:24 PM (IST)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल (T20 world cup Final) में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला अहमदाबाद में खेला जा रहा है। बिहार के लाल ईशान किशन ने इस मैच में 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक। (BCCI)

ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक। (BCCI)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, पटना। IND vs NZ Final T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है। इस मैच में बिहार के लाल ईशान किशन ने शानदार अर्धशतक जड़ा।

न्यूजीलैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराया था, जबकि भारत ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी।

अभिषेक का तूफान

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा का तूफान आया है। अभिषेक टूर्नामेंट में लगातार संघर्ष कर रहे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्होंने 18 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।

अभिषेक ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े हैं। अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हुए। अभिषेक के आउट होने के बाद क्रीज पर बिहार का लाल ईशान किशन आए।

ईशान ने की तेज शुरुआत

ईशान ने आते ही चौकों-छक्कों की बौछार कर दी। बिहार के लाल ने T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। पूरे वर्ल्डकप के दौरान ईशान का प्रदर्शन जोरदार रहा।

ईशान किशन ने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ दिया। ईशान ने 25 गेदों में 54 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- India vs New Zealand Final Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, संजू सैमसन शतक से चूके