सप्तक्रांति-बिहार संपर्क क्रांति सहित 19 ट्रेनों का बदला रूट, गोरखपुर-गोंडा मार्ग पर काम के चलते रेलवे का फैसला
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 10 और 11 अक्टूबर को ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है।

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर एनआई कार्य के लिए 19 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
HighLights
सिग्नलिंग कार्य के कारण 10 और 11 अक्टूबर को परिचालन प्रभावित।
गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर 19 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित।
पांच ट्रेनें मार्ग में नियंत्रित होंगी, यात्री जानकारी लें।
जागरण संवाददाता, पटना। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व्यवस्था की कमीशनिंग को लेकर 10 और 11 अक्टूबर को ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। स्वामी नारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर-मनकापुर स्टेशनों के बीच 18.82 किलोमीटर रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉक कार्य किया जाएगा।
इसके चलते 19 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि पांच ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। सबसे अधिक असर बिहार से चलने और बिहार होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा।
कई ट्रेनों के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव भी नहीं होंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की जानकारी लेने की अपील की है।
इन ट्रेनों के मार्ग बदले
डिब्रूगढ़ से 9 अक्टूबर को चलने वाली 15949 डिब्रूगढ़-गोमती नगर एक्सप्रेस छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी। इसके सिवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती और मनकापुर में ठहराव नहीं होंगे।
इसी तरह 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस भी छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-अयोध्या कैंट-बाराबंकी होकर चलेगी और एकमा से गोंडा तक कई स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
दरभंगा से 10 अक्टूबर को चलने वाली 12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा होकर चलेगी। 15561 दरभंगा-गोमती नगर एक्सप्रेस मनकापुर-गोंडा-बाराबंकी होकर चलेगी और अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट में ठहराव नहीं होगा।
दिल्ली-सीतामढ़ी 14048 अमृत भारत, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 12558 सप्तक्रांति, दरभंगा-नई दिल्ली 02569 तथा नई दिल्ली-दरभंगा 02570 क्लोन स्पेशल समेत कई ट्रेनों को गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर या छपरा-औंड़िहार-वाराणसी-बनारस-प्रयागराज-कानपुर मार्ग से चलाया जाएगा।
बरौनी-नई दिल्ली 02563 और नई दिल्ली-बरौनी 02564 क्लोन स्पेशल भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।
इनके अलावा कटिहार-अमृतसर 15707, दरभंगा-खातीपुरा 19726, रक्सौल-आनंद विहार 15273, जयनगर-अमृतसर 14673 शहीद एक्सप्रेस, जम्मूतवी-गुवाहाटी 15654, डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ 15903 और उदयपुर सिटी-न्यू जलपाईगुड़ी 19601 एक्सप्रेस का भी मार्ग बदला गया है।
पांच ट्रेनें मार्ग में नियंत्रित होंगी
पोरबंदर-मुजफ्फरपुर 19269 एक्सप्रेस को मार्ग में 135 मिनट नियंत्रित किया जाएगा। बरौनी-लखनऊ 15203 एक्सप्रेस को वाराणसी और लखनऊ मंडल में नियंत्रित किया जाएगा।
आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी 14010 एक्सप्रेस को 30 मिनट, बांद्रा-बरौनी 19037 अवध एक्सप्रेस को पश्चिम मध्य रेलवे में 90 मिनट और उत्तर मध्य रेलवे में 90 मिनट तथा काठगोदाम-हावड़ा 13020 एक्सप्रेस को 90 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- ड्राइवर की सूझबूझ से बची सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बक्सर में ओएचई तार में फंसा पेंटो; घंटों फंसी रहीं कई ट्रेनें
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ से पहले रेलवे का तोहफा, बिहार से 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; नोट कर लें पूरी डिटेल
