Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BH Series नंबर रखने वाले गाड़ी मालिक ध्यान दें, अगर नहीं किया है ये काम तो अब हर दिन के हिसाब से लगेगा जुर्माना

    Updated: Thu, 26 Dec 2024 11:27 AM (IST)

    अगर आपने अभी तक अपना रोड टैक्स जमा नहीं किया है तो आपको प्रतिदिन 100 रुपये का अतिरिक्त शुल्क (फीस) देना होगा। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. भारत सीरीज नंबर वाले टैक्स डिफाल्टर वाहनों पर सौ रुपये रोज का जुर्माना
    2. सभी को बचे हुए 12 वर्षों का मोटरवाहन कर जमा करने का निर्देश

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में भारत सीरीज (बीएच सीरीज) नंबर के अंतर्गत निबंधित वाहनों ने जल्द ही अपना बकाया कर (टैक्स) जमा नहीं किया तो उन्हें रोज सौ रुपये की दर से अतिरिक्त शुल्क (फीस/जुर्माना) दंड स्वरूप जमा करना होगा। परिवहन विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

    दरअसल, भारत सीरीज नंबर वाले वाहनों को एक साथ 14 वर्षों का मोटरवाहन कर जमा करना है। शुरुआत में बीएच सीरीज नंबर वाले वाहन मालिकों ने प्राय: दो वर्ष का ही टैक्स जमा किया है। इसके बाद परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर सभी से शेष 12 वर्षों का मोटरवाहन कर जमा करने का निर्देश दिया था।

    इसके लिए 60 दिनों का समय भी दिया गया। अब परिवहन विभाग ने नया आदेश जारी कर कहा है कि मोटरवाहन कर के भुगतान की देय तिथि (जमा करने की तारीख) से सात दिनों के बाद भुगतान में देरी के मामले में सौ रुपये प्रतिदिन की अतिरिक्त शुल्क लिए जाने का प्रविधान (नियम) है।

    ऑनलाइन बुक कराएं वाहन की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

    • अगर आपके पास एक अप्रैल 2019 से पहले का वाहन है और आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना चाहते हैं तो फर्जीवाड़ा से बचने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाएं।
    • ऑनलाइन बुकिंग कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आसानी से लगवा सकते हैं। सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य है।
    • एक अप्रैल 2019 से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लग रही है। उसके पहले का वाहन है तो ऑनलाइन बुकिंग कराएं। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने के नाम पर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा होने की भी कई सूचनाएं सामने आ चुकी हैं।
    • ऐसे में परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने सभी जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि ऑनलाइन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने के लिए वाहन स्वामियों को प्रेरित करें।

    नंबर प्लेट के लिए ऐसे करें बुकिंग

    आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट www.bookmyhsrp.com पर बुक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद दाहिनी तरफ रोजमार्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लि. का लोगो मिलेगा।

    खबरें और भी

    उसके बाद बुकिंग का ऑप्शन है। गाड़ी का पूरा ब्योरा, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी की जानकारी भरनी होती है। इसके बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी अपलोड करना जरूरी है।

    जिले का भी चयन करना है। उसके बाद डीलर चयन करना होगा। इसके बाद टाइम स्लॉट चुनने का विकल्प आएगा।

    ध्यान रखना है कि जिस कंपनी की गाड़ी है, उसी कंपनी के डीलर का चयन करना है। उसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन का ऑप्शन आएगा। ओटीपी सत्यापन (वेरिफाई) करने के बाद वन टाइम पास कोड आएगा।

    इसके लिए राशि निर्धारित है, उसे यूपीआई या बैंक ट्रांजेक्शन जैसे हो, पेमेंट करना है। ध्यान देना है कि यह राशि रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड में डिपाजिट हो।

    आपके पास इनवॉयस आएगा। बिल को पीडीएफ में जेनरेट कर सकते हैं। कुछ डीलर के यहां जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें-

    BH नंबर वाहन मालिकों की शामत! एक साथ देना होगा इतने साल का टैक्स; बिना परमिट वाले भी हो जाएं सावधान

    BH Series Registration: क्या होता है बीएच सीरीज नंबर, कितना होता है रजिस्ट्रेशन चार्ज; आपको भी मिलेगा लाभ?