विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव: शॉटगन की कांग्रेस में ज्‍वाइनिंग टली, अब छह अप्रैल को थामेंगे हाथ

By Kajal KumariEdited By:
Updated: Fri, 29 Mar 2019 08:44 AM (IST)

भाजपा को छोड़कर मशहूर अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में छायी हुईं हैं। आज उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करना था। लेकिन....

लोकसभा चुनाव: शॉटगन की कांग्रेस में ज्‍वाइनिंग टली, अब छह अप्रैल को थामेंगे हाथ
लोकसभा चुनाव: शॉटगन की कांग्रेस में ज्‍वाइनिंग टली, अब छह अप्रैल को थामेंगे हाथ

पटना, जेएनएन। दिग्गज अभिनेता सह राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया में चल रही थी। आज उन्हें कांग्रेस ज्वाइन करना था, उनकी तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के कांग्रेस ज्वाइन करने की बात अभी टल गई है और अब वे छह अप्रैल को कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। 

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल होंगे और हमारे स्टार प्रचारक होंगे। 

शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस ज्वाइन करने के संशय के पीछे ये वजह मानी जा रही है कि आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक हुई, जिसमें बिहार में पार्टी को मिली नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम को लेकर मंथन चलती रही। आखिरकार जो खबरें आ रही हैं उनके मुताबिक महागठबंधन बरकरार रहेगा। 

इसे भी पढ़ें:- PM Modi in Meerut: जमीन हो, आसमान हो या अंतरिक्ष, इसी चौकीदार में Surgical Strike का साहस

कांग्रेस बिहार में किसी भी हाल में उम्मीदवारों को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। वो राजद के सामने नतमस्तक नहीं होना चाहता, जिसे लेकर आज दिल्ली में होने वाली प्रेस कांफ्रेंस को भी कैंसिल कर दिया गया है।

राहुल से मिलने पहुंचे शत्रुध्न सिन्हा, कहा-अॉल इज वेल

अपने कांग्रेस में ज्वाइनिंग टलने की खबर मिलने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सब कुछ ऑल इज वेल है। चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने अपनी वही पुरानी बात दोहराई कि सिचुएशन कुछ भी हो लोकेशन वही रहेगा। मेरी तरफ से सबकुछ ठीक है। उन्होंने कहा कि छह अप्रैल का दिन शुभ है और उसी दिन हम कांग्रेस का हाथ थामेंगे।

आज ही कांग्रेस में शामिल होने वाले थे शत्रुघ्न सिन्हा 

पहले से आ रही खबरों के मुताबिक नेता सह अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल होने वाले थे। शत्रुघ्न सिन्हा आज दोपहर एक बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे। माना जा रहा है कि सिन्हा पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद के सामने ताल ठोकते नजर आएंगे, लेकिन फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता। 

राहुल गांधी को बताया था-मास्टर अॉफ सिचुएशन

हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मास्टर ऑफ सिचुएशन बताया था। उन्होंने राहुल की मिनिमम इनकम गारंटी की तारीफ करते हुए कहा था कि इसकी घोषणा करना 'मास्टर ऑफ सिचुएशन' राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक है।

 पटना साहिब की सीट को लेकर पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि सिचुएशन चाहे जो रहे लोकेशन वही रहेगा। तो, अब शत्रुघ्न सिन्हा के सामने भाजपा नेता रविशंकर होंगे।

इससे पहले सोमवार को कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह ने भी साफ कर दिया था कि शत्रुघ्न सिन्हा 28 मार्च को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे और अब वे छह अप्रैल को हाथ का दामन थामेंगे।