विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अस्पताल के लिए मुसीबत बनी पशुपालन मंत्री की गाय, जानिए मामला

By Amit AlokEdited By:
Updated: Sun, 05 Mar 2017 10:45 PM (IST)

पटना वेटनरी कॉलेज अस्‍पताल में सूबे के पशुपालन मंत्री की गाय मर गई। उसका शव तीन दिनों तक सड़ता रहा। बाद में अस्‍पताल प्रबंधन ने अपने स्‍तर से उसकी अंत्‍येष्टि की।

अस्पताल के लिए मुसीबत बनी पशुपालन मंत्री की गाय, जानिए मामला
अस्पताल के लिए मुसीबत बनी पशुपालन मंत्री की गाय, जानिए मामला

 पटना [जेएनएन]। पटना जेएनएन। बिहार के पशुपालन मंत्री अवधेश सिंह की बीमार जर्सी गाय का शव पटना के वेटनरी अस्‍पताल में दो दिनों सिस्‍टम के बीच पिसते हुए पड़ा रहा। इस बीच उससे दुर्गंध भी आने लगी। लेकिन, किसी ने इसकी सुधि नहीं ली। अंतत: अस्‍पताल प्रबंधन ने उसकी अंत्‍येष्टि कराई।

यह है मामला

- पशुपालन मंत्री की गाय का कूल्हा टूट गया था। इलाज के लिए उसे पटना के वेटेरनरी कॉलेज अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन एक  मार्च को उसकी मौत हो गई।

दो मार्च को मंत्री के परिवार के लोग आए और गाय के शव पर माला चढ़ा कर चले गए। वे शव को वहीं छोड़ गए। 

- शव डिपार्टमेंट ऑफ सर्जरी एंड रेडियोलॉजी के लार्ज एनिमल प्रिवेंशन रूम में पड़ा था। वहां दूसरे जानवरों का इलाज चलता रहा।

- अस्‍पताल प्रबंधन ने नगर निगम को बुलाया, लेकिन वहां से कोई नहीं आया। इस बीच शव सड़ने लगा। उसके दुर्गंध के बीच वहां दूसरे जानवरों का इलाज चलता रहा।

- अंतत: शुक्रवार को अस्‍पताल प्रबंधन ने खुद गाय को दफनाने का निर्णय लिया। वेटनरी कॉलेज के प्राचार्य एस सामंत ने बताया कि पास में ही गाय के शव को गहरे गड्‌ढे में दफना दिया गया।

यह भी पढ़ें:  PM के रोड शो से कुशवाहा नाराज, शॉटगन भी बोले- ओवर एक्‍सपोजर ठीक नहीं

प्राचार्य ने कहा

गाय के शव के अंतिम संस्‍कार में उसके सड़ने तक के विलंब की बाबत कॉलेज के प्राचार्य ने कहा कि नगर निगम कर्मियों की इंतजार में समय बीतता गया। लेकिन, वे नहीं आए।

यह भी पढ़ें:  इधर बिहार में मस्तान पर घमासान, उधर यूपी में लालू नाप रहे मोदी का सीना