यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: 'राजनीति करने की क्या जरूरत है?', दरभंगा मेयर के बयान पर शशि थरूर ने दी नसीहत
Bihar Political News Today दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के बयान पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मेयर अंजुम आरा के होली और रमजान पर दिए ...और पढ़ें

HighLights
- दरभंगा की मेयर के बयान पर सियासी घमासान छिड़ गया है
- मेयर ने बुधवार को होली पर 2 घंटे का ब्रेक लगाने के लिए कहा था
एएनआई, पटना। Bihar News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के होली और रमजान पर दिए गए बयान पर जोरदार निशाना साधा है। शशि थरूर ने जोर देकर कहा कि अगर समुदाय अपने-अपने त्योहार जैसे होली और रमजान को बिना मुद्दे का राजनीतिकरण किए एक साथ मना सकें तो यह एक बेहतरीन उदाहरण होगा।
मीडिया से बात करते हुए शशि थरूर ने कहा कि यह एक अच्छा उदाहरण होगा अगर एक समुदाय होली और दूसरा समुदाय रमजान एक साथ मनाए। इस मामले में राजनीति करने की क्या जरूरत है?
दरभंगा की मेयर ने होली पर 2 घंटे ब्रेक लगाने की अपील की थी
बता दें कि दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने शहरवासियों से कहा था कि जुमा का समय नहीं बदला जा सकता है। इसलिए होली पर 2 घंटे का ब्रेक लगाइए। हालांकि, भारी बवाल के बाद मेयर ने इस मामले में खेद व्यक्त कर दिया है।
मेयर ने खेद व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। कहा कि मुझे कोई बंगलादेशी कर रह है, तो कोई देशद्रोही।
मेरे बारे में जांच करा लीजिए, अगर कोई पुख्ता सबूत मिलता है, ताे जो सख्त कार्रवाई हो सकती वह मेरे ऊपर करवा लीजिए। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अथवा कोई पार्टी अगर हमलावार है, तो उसे तो हम नहीं रोक सकते हैं। उसे जो सोचना है सोचे।
मेरी मंशा सिर्फ इतनी थी की दरभंगा शहर में शांति पूर्वक पर्व हो, इसी संदर्भ में मैं बोली थी। अगर इससे किसी के आस्था को ठेस पहुंचा है तो मैं खेद व्यक्त करती हूं। मेरी मंशा कुछ और थी, इसे दूसरा रूप दे दिया गया। मेरे मुंह से निकल गया। ऐसा बयान मुझे नहीं देना चाहिए।
खबरें और भी
अन्य नेताओं के बयान आए सामने
इस मामले पर केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने दरभंगा मेयर के बयान की निंदा करते हुए कहा, होली सदियों से मनाई जाती रही है और इस पर प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है। वर्मा ने एएनआई से कहा , होली का त्योहार सदियों से चला आ रहा है। इस पर प्रतिबंध लगाना अच्छी बात नहीं है।
यह एकता का त्योहार है और गिले-शिकवे दूर करने का त्योहार है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। लेकिन फिर भी अगर कोई इसमें खलल डालने की कोशिश करता है तो कानून अपनी कार्रवाई करेगा।
भाजपा सांसद डॉ.अशोक कुमार यादव ने दरभंगा मेयर के बयान की निंदा करते हुए उनसे इसे वापस लेने का आग्रह किया। यादव ने कहा कि होली साल में एक बार आती है। यह हिंदुओं का बहुत बड़ा त्योहार है। इस तरह की अभिव्यक्ति सांप्रदायिकता से प्रेरित है।
यह उनके जैसे प्रतिष्ठित नागरिक को शोभा नहीं देता। उन्हें होली के उत्सव में सहयोग करना चाहिए। मैं उनके बयान की निंदा करता हूं और उनसे इसे वापस लेने का आग्रह करता हूं।
ये भी पढ़ें