Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: CM नीतीश ने बजट के दौरान थपथपाई थी पीठ, अब सम्राट चौधरी ने गजब अंदाज में दिया जवाब

    Updated: Thu, 06 Mar 2025 07:30 PM (IST)

    बिहार विधानसभा के बजट सत्र में नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाई थी अब सम्राट चौधरी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को ...और पढ़ें

    सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)
    सम्राट चौधरी और नीतीश कुमार (जागरण फोटो)

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Today: बिहार विधानसभा के बजट सत्र में पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। एक दिन पहले विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर कई प्रकार के आरोप लगाए थे।

    जिसका जवाब गुरुवार को उमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दिया। सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को खटारा बिहार मिला था जिसे उन्होंने अपने अनोखे कार्यों से मर्सिडीज बना दिया। सम्राट वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद के बाद सरकार का पक्ष रख रहे थे।

    अपने संबोधन के दौरान वित्त मंत्री ने राज्य में किए गए और किए जाने वाले कार्यो का विस्तार से लेखा-जोखा भी रखा। हालांकि, सरकार का पूरा जवाब सुनने के पहले ही विपक्ष ने सदन का बहिष्कार किया और बाहर चला गया।

    सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ

    सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षो तक बिहार को सींचने का काम किया है। यह काम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा इसी बिहार का बजट कभी 23 हजार करोड़ हुआ करता था जो आज बढ़कर 3.17 लाख करोड़ का हो गया है।

    खबरें और भी

    लालू राज में सिर्फ लौंडा डांस हुआ करता था

    लालू प्रसाद के राज में सिर्फ लौंडा नाच हुआ करता था। उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं था। अगर उन्हें नीतीश कुमार और भाजपा का समर्थन नहीं मिल पाता तो वे कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते थे।

    तेजस्वी क्रिकेट कम खेले पानी ज्यादा पिलाए

    तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने जिंदगी भर क्रिकेट खेला मगर रन बनाए 36, क्योंकि खेलने से ज्यादा वे पानी ही पिलाते रहे। यहां तक की अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर पाए। लोग हर बात पर दावा करते हैं हमारी सरकार ने यह किया, वह किया।

    परंतु कैबिनेट का कोई भी फैसला मुख्यमंत्री करते हैं। मुख्यमंत्री ही मंत्रियों को काम देते हैं। सम्राट ने कहा सरकार पर पैसा खर्च नहीं करने के आरोप लगते हैं। परंतु जब से एनडीए की सरकार बनी है बजट की अधिकांश राशि खर्च हुई है। इस वर्ष अब तक 84 प्रतिशत राशि खर्च हो चुकी है। 31 मार्च तक शत प्रतिशत राशि खर्च कर लेंगे।

    सम्राट चौधरी ने बिहार की योजनाओं का लेखा-जोखा दिया

    संबोधन के दौरान सम्राट ने बिहार की योजनाओं का लेखा जोखा भी दिया। उन्होंने कहा अब तक 30 लाख को रोजगार और नौ लाख को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। नौ मार्च को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। सुधा दूध को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने की तैयारी है।

    जैसे बूथों पर सुधा दूध मिलता है जल्द ही सुधा तरकारी केंद्र खोले जाएंगे जहां किसानों की सब्जी मिलेगी। अंडा-मछली का उत्पादन बढ़ा है। उद्योगों के विकास को अब तक तीन हजार एकड़ जमीन दी गई है। हमारा लक्ष्य 10 हजार एकड़ जमीन देने का है।

    इसके अलावा उन्होंने इथनॉल, प्रखंड स्तर पर कोल्ड स्टोरेज निर्माण, प्रति व्यक्ति आय से लेकर छात्रवृति तक की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि अब बिहार की जनता तय करेगी कि रानी की पेट से राजा जन्म नहीं लेगा।

    Bihar Politics: औरंगजेब पर बिहार NDA में ही घमासान, जेडीयू नेता ने कर दिया समर्थन; BJP का आया जवाब

    Bihar Politics: क्या कांग्रेस बिहार में 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव? इस दिग्गज नेता के बयान ने मचाई सियासी हलचल