विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LJPR Candidates List 2025: लोजपा (रा) के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, भाजपा के कई नेताओं के नाम

Updated: Thu, 16 Oct 2025 08:26 PM (IST)

लोजपा (रामविलास) ने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें कई भाजपा पृष्ठभूमि के नेता शामिल हैं। चेनारी से मुरारी गौतम और बोचहा से बेबी कुमारी को उ ...और पढ़ें

चिराग पासवान।

चिराग पासवान।

HighLights

  1. लोजपा (रा) ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

  2. भाजपा पृष्ठभूमि के कई नेताओं को टिकट

  3. रूपा कुमारी बनी फतुहा से उम्मीदवार

राज्य ब्यूरो, पटना। लोजपा (रामविलास) के 29 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी हो गई। इनमें आधे दर्जन से अधिक उम्मीदवार भाजपा पृष्ठभूमि के हैं। अधिक संख्या उन उम्मीदवारों की है, जो टिकट की गारंटी के बाद लोजपा (रा) में शामिल हुए हैं और सफल कारोबारी के रूप में उनकी पहचान है।

चेनारी के कांग्रेसी विधायक मुरारी गौतम भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें लोजपा (रा) ने चेनारी सुरक्षित क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। बोचहा सुरक्षित क्षेत्र की पूर्व विधायक बेबी कुमारी भाजपा में थीं। इन्हें इसी क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया हे।

भाजपा नेता अरुण कुमार बख्तियारपुर से लोजपा (रा) के उम्मीदवार बनाए गए हैं। पार्टी के 14 उम्मीदवारों की सूची पहले जारी हुई थी। गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की सूची जारी हुई।

राजद के पूर्व सांसद सुभाष यादव के पुत्र रणधीर का नाम पहले फतुहा के लिए तय किया गया था। उनकी जगह रूपा कुमारी को फतुहा का उम्मीदवार बनाया गया है। वह चर्चित टुनटुन यादव की पत्नी हैं।

लोजपा उम्मीदवारों की सूची इस तरह है:

विधानसभा सीट प्रत्याशी
गोबिन्दगंज राजू तिवारी
सिमरी बख्तियारपुर संजय कुमार
दरौली विष्णुदेव पासवान
गरखा सीमांत मृणाल
साहेबपुर कमाल सुरेंद्र कुमार
बखरी संजय कुमार
परबत्ता बाबू लाल शौर्य
नाथनगर मिथुन कुमार
पालीगंज सुनील कुमार
ब्रह्मपुर हुलास पांडेय
डेहरी राजीव रंजन सिंह
बलरामपुर संगीता देवी
मखदुमपुर रानी कुमारी
ओबरा प्रकाश चंद्र
सुगौली राजेश कुमार ऊर्फ बब्लू गुप्ता
बेलसंड अमित कुमार
मढौरा सीमा सिंह
शेरघाटी उदय कुमार सिंह
बोधगया श्यामदेव पासवान
रजौली विमल राजवंशी
गोबिंदपुर विनीता मेहता
बोचहा बेबी कुमारी
बख्तियारपुर अरुण कुमार
फतुहा रूपा कुमारी
बहादुरगंज मो. कलीमुद्दीन
महुआ संजय कुमार सिंह
चेनारी मुरारी गौतम
मनेर जितेंद्र यादव
कसबा नीतेश कुमार सिंह

यह भी पढ़ें- Araria News: एनडीए में सीट फाइनल, भाजपा और जदयू तीन-तीन सीटों पर लड़ रही चुनाव

यह भी पढ़ें- Rupauli Seat Election 2025: रूपौली में उपचुनाव जैसा रणक्षेत्र, बस जन सुराज पार्टी की नई एंट्री