Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chhath Puja 2024: घर बैठे जानें... कहां है आपका निकटतम छठ घाट? पटना नगर निगम ने की विशेष व्यवस्था, पढ़ें डिटेल

    Updated: Mon, 21 Oct 2024 10:28 AM (IST)

    पटना नगर निगम ने छठ पूजा के लिए विशेष व्यवस्था की है। अब पटनावासी घर बैठे अपने निकटतम छठ घाट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने वाट् ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. जेपी गंगा पथ और गंगा किनारे वाले भागों को तेजी से किया जा रहा समतल
    2. एक क्लिक में ले सकते हैं छठ घाटों की जानकारी, वाट्सएप चैट बोट उपलब्ध

    जागरण संवाददाता, पटना। पटनावासी घर बैठे निकटतम छठ घाट एवं तालाबों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पटना नगर निगम आम जन को वाट्सएप चैट बोट पर यह सुविधा उपलब्ध करा रहा है।

    नगर निगम व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए छठ घाटों को तैयार कर रहा है। वे एक क्लिक पर जानकारी ले सकते हैं कि घाट कहां कहां हैं।

    इस चैटबोट पर नगर निगम की सभी प्रकार की सुविधाओं और शिकायत करने की सुविधा उपलब्ध है। निगम की यह अपनी तरह की पहली ई-सेवा है।

    कैसे देखें अपना छठ घाट

    • अपने वाट्सएप नंबर से 9264447449 पर सिर्फ Hi लिखें।
    • Hi लिखने के साथ ही पसंदीदा भाषा चुनने का विकल्प सामने आएगा।
    • भाषा का चुनाव करने के साथ ही सेवाओं की सूची आती है।
    • सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए अपना लोकेशन साझा करना होगा।
    • लोकेशन साझा करने के साथ ही नजदीकी छठ घाट की जानकारी साझा होगी।
    • इसके साथ ही घर से घाट तक जाने का लोकेशन भी नजर आएगा।
    • इससे घाट तक पहुंच सकते हैं।

    घाट के नाम के साथ पदाधिकारी का नंबर है उपलब्ध

    पटना नगर निगम द्वारा घाट का नाम, गूगल लोकेशन, सफाई इंस्पेक्टर एवं जोनल आफिसर का नाम और नंबर भी आम जन को उपलब्ध कराया जा रहा है। किसी तरह की जानकारी मोबाइल नंबर से भी प्राप्त की जा सकती है।

    जेपी सेतु से 83 घाट तक डेढ़ किमी का निकलेगा पाट

    छठ व्रतियों के अर्घ्य देने के लिए दीघा में डेढ़ किलोमीटर से अधिक का लंबा पार्ट निकलने जा रहा है। जेपी सेतु घाट, 93, 88 और 83 घाट का गंगा किनारे एक पाट निकलने जा रहा है। गंगा के जलस्तर में कमी आ रही है। नगर निगम घाटों की तैयारियों में तेजी ला दिया है।

    जेपी गंगा पथ और गंगा किनारे वाले भाग तक समतल बनाया जा रहा है। कई स्थानों पर वाहन पार्किंग बनाने की योजना है। चारों घाट तक व्रती वाहन के साथ घाट तक पहुंच जाएंगे। यहां घाटों पर जाने के लिए भूमिगत रास्ता है। दो रास्ते से आवाजाही शुरू हो गई है। 93 नंबर घाट के भूमिगत रास्ते में अभी भी पानी है।

    नगर निगम अशोकराजपथ से गंगा घाट तक संपर्क पथ का निर्माण करा रहा है। प्रशासन फैसला लेगा कि जेपी सेतु पथ के पास गंगा जेपी सेतु से वाहन उतरने दिया जाएगा या नहीं। इसके अलावा किसी अन्य स्थानों पर इन चारों घाट तक जाने का रास्ता नहीं है। अशोकराजपथ से ही इन घाटों तक जाने का रास्ता निर्माण हो रहा है।

    खबरें और भी

    गंगा किनारे दलदल जैसी भी स्थिति बन रही है। सूखने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। नगर निगम की योजना है कि गंगा कि तरफ से चारों घाटों को एक कर दिया जाएगा। घाट तक पहुंचने का अलग-अलग रास्ता रहेगा।

    पाटीपुल के पास तीन घाटों का निर्माण

    गंगा जेपी पथ पर स्थित पाटीपुल घाट के पास तीन घाट हैं। शिवा घाट, पाटीपुल घाट, मीनार घाट हैं। तीनों घाट मुख्य रोड से जुड़े हैं। तीनों घाट पर अशोक राजपथ से भी रास्ता है। तीनों घाट पर क्षमता से अधिक भीड़ उमड़ पड़ती है।

    एलीवेटेड रोड सहित मुख्य सड़क पर तीनों घाट हैं। वाहन लगाने में भी यहां परेशानी नहीं होती है। इसके आगे पर्यटन घाट है। इस वर्ष यहां भी छठ व्रत की तैयारी की जा रही है। पिछले वर्ष यहां अर्घ्य की व्यवस्था नहीं की गई थी।

    यह भी पढ़ें-

    दिल्ली की हवा से लेकर पानी तक सबमें घुला जहर, छठ से पहले यमुना की सामने आई डराने वाली तस्वीर

    दीपावली-छठ पर फौरन बुक होगा तत्काल टिकट, बस आजमाएं ये खास ट्रिक