Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टोल पर सिर्फ डिजिटल पेमेंट; UPI पर देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, 10 अप्रैल के बाद नहीं चलेगा कैश

    Updated: Wed, 08 Apr 2026 03:05 PM (IST)

    10 अप्रैल की रात 12 बजे से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, अब केवल डि ...और पढ़ें

    एनएच 30 पर स्‍थ‍ित बख्तियारपुर टोल प्लाजा। जागरण

    एनएच 30 पर स्‍थ‍ित बख्तियारपुर टोल प्लाजा। जागरण

    HighLights

    1. 10 अप्रैल रात 12 बजे से नकद टोल भुगतान बंद।

    2. टोल प्लाजा पर अब केवल डिजिटल भुगतान ही मान्य।

    3. पहचान पत्र दिखाकर मुफ्त पास की सुविधा समाप्त।

    जागरण संवाददाता, पटना सिटी। राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर है। 10 अप्रैल की रात 12 बजे के बाद से टोल प्लाजा पर नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार अब टोल पर केवल डिजिटल भुगतान ही मान्य होगा।

    नकद और आईडी दिखाकर फ्री पास बंद

    नई व्यवस्था के तहत अब टोल प्लाजा पर नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा पहचान पत्र दिखाकर मुफ्त में टोल पार करने की सुविधा भी समाप्त कर दी गई है।

    यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन कर टोल पार करता है, तो उसके रजिस्ट्रेशन नंबर पर स्वतः ई-चालान जारी कर दिया जाएगा।

    फास्टैग वालों को राहत

    जिन वाहनों में फास्टैग लगा है, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। ऐसे वाहन बिना रुके करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से टोल प्लाजा पार कर सकेंगे।

    हालांकि, यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने पर 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

    किन वाहनों को मिलेगी छूट

    पटना-बख्तियारपुर टोल प्लाजा (दीदारगंज) के प्रबंधक प्रभाकर सिंह के अनुसार, एम्बुलेंस, दमकल, पुलिस वाहन और पंजीकृत सरकारी विभागों के वाहनों को टोल टैक्स से छूट जारी रहेगी।

    लेकिन अब किसी भी अधिकारी को केवल पहचान पत्र दिखाकर टोल फ्री पास नहीं मिलेगा।

    10 अप्रैल रात से लागू नियम

    नई व्यवस्था 10 अप्रैल की रात 12 बजे से प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद सभी टोल प्लाजा पर पूरी तरह डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।