यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
BSEB Compartmental Exam: उत्तरपुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें आवेदन, ये है अंतिम तारीख
बिहार बोर्ड ने माध्यमिक विशेष व कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में शामिल छात्रों का रिजल्ट 29 मई को जारी किया था। रिजल्ट में यदि कोई छात्र किसी एक विषय या ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार बोर्ड ने कंपार्टमेंट परीक्षा की स्क्रूटनी के लिए छह जून तक मांगा आवेदन
- बीबास का डमी एडमिट कार्ड जारी, चार जून तक करें सुधार
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा 2024 में शामिल परीक्षार्थियों का परीक्षा फल 29 मई को जारी किया था।
परीक्षा फल में यदि कोई छात्र-छात्रा किसी एक विषय या सभी विषय के प्राप्तांक से असंतुष्ट हों, तो अपने उस विषयों के उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटनी कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in या https://www.bsebscrutiny.com/login पर 2 से छह जून तक आवेदन कर सकते हैं।
इसके लिए प्रति विषय 120 रुपये देना होगा। परीक्षा समिति ने कहा है यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर के पृष्ठों के अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा। प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें भी सुधार किया जाएगा।
यदि कोई प्रश्न या उसके खंड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा। स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत भी रह सकते हैं।
बीबास का डमी एडमिट कार्ड जारी, चार जून तक करें सुधार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबास) के प्रथम माध्यमिक (10 वीं) जून 2023 परीक्षा व द्वितीय माध्यमिक परीक्षा दिसंबर 2023 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
डमी एडमिट कार्ड https://secondary.biharboardonline.com पर जारी किया गया है। परीक्षा फार्म के डाटा के आधार पर ही डमी एडमिट कार्ड जारी किया गया है। परीक्षा समिति ने कहा है कि अगर इसमें कोई त्रुटि है तो विद्यार्थी चार जून तक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन डाउनलोड करने एवं उसमें त्रुटि संशोधन करने के क्रम में किसी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाइन नंबर-0612-2232074, इमेल [email protected] तथा परीक्षा नियंत्रक के मोबाइल नंबर-8789175826 पर फोन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: KK Pathak: पहली से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए केके पाठक का नया फैसला, 15 जून तक करना होगा ये काम