यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में अचानक बढ़ी सियासी सरगर्मी, BJP प्रदेश अध्यक्ष का मंत्री पद से इस्तीफा; 7 विधायक लेंगे शपथ
बिहार के मंत्री और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। दिलीप जायसवाल बिहार के राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे थे। व ...और पढ़ें

HighLights
- बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल राजस्व मंत्री का पद संभाल रहे हैं
- उन्होंने इस्तीफा देने के पीछे की वजह भी मीडियो को बताई
एएनआई, पटना। Bihar News: बिहार के राजस्व मंत्री और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। जायसवाल के इस्तीफे के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। वहीं अब कैबिनेट विस्तार की बात कंफर्म हो गई है।
दिलीप जयसवाल ने कहा कि आज शाम 4 बजे राज्यपाल राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के लिए सहमत हो गए हैं। बीजेपी के कोटे से 7 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है। हमारी राज्य इकाई की बैठक 4 मार्च को होगी, जहां हमारी पार्टी के नए अध्यक्ष (बिहार के) का चुनाव किया जाएगा।

दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे की वजह भी बताई
इस बीच दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे की वजह भी बताई है। उन्होंने कहा कि'एक व्यक्ति, एक पद' वह सिद्धांत है जिस पर पार्टी काम करती है, मैं भी उसी पर चलूंगा। मैं आभारी हूं कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पार्टी की राज्य इकाई की जिम्मेदारी दी है।