विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: पटना समेत 9 जिलों में झमाझम बारिश, 26 जिलों में बिजली गिरने और तेज हवा का अलर्ट

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:30 AM (IST)

पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बिहार में मौसम ...और पढ़ें

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

बिहार का मौसम (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. पश्चिमी यूपी से बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ से मौसम बदला।

  2. पटना समेत 9 जिलों में झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट।

  3. 26 जिलों में वज्रपात, तेज हवा का अलर्ट अगले दिनों तक।

जागरण संवाददाता, पटना। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ विकसित होने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। बुधवार को पटना और आसपास नौ जिलों के मौसम में दोपहर बाद तेजी से बदलाव आया। 

वैशाली, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, गया, सारण और भोजपुर में अचानक बादल घनीभूत हुए और कुछ इलाकों में तेज तो कहीं छिटपुट वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार शाम पांच बजे तक पटना में 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। 

बादलों की आवाजाही के बीच आंशिक वर्षा के आसार

गुरुवार को भी बादलों की आवाजाही के बीच आंशिक वर्षा के आसार हैं। जहानाबाद में सर्वाधिक 48 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। औरंगाबाद के दाउदनगर में 68.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। 

बुधवार को मौसम में बदलाव आने के साथ पटना सहित 11 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस एवं 36.3 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। 

सुपौल से गुजर रही ट्रफ रेखा

मानसून विदाई की ट्रफ रेखा सुपौल से गुजर रही है। इन सभी के संयुक्त प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान पटना समेत 26 जिलों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और कुछ स्थानों पर हल्की व छिटपुट वर्षा के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

रोहतास के नोखा में 65 मिमी, नवादा के अकबरपुर में 64.2 मिमी, वाल्मीकि नगर में 44.8 मिमी, अरवल के बंशी में 40 मिमी, जहानाबाद के काको में 37 मिमी, भोजपुर के बरहारा में 36.2 मिमी, अरवल के करपी में 36.2 मिमी, कलेर में 34.6 मिमी, भोजपुर के तरारी में 32.6 मिमी दर्ज की गई।

अरवल में 30.4 मिमी, भोजपुर के सहर में 29.4 मिमी, सिवान के महाराजगंज में 28.8 मिमी, जहानाबाद के रतनी फरीदपुर में 28.4 मिमी, रोहतास के अखोरी गोला में 27 मिमी, गया के नीमचक बथानी में 26.6 मिमी, भोजपुर के अगियांव में 26.4 मिमी, अरवल के कुर्था में 24.5 मिमी दर्ज की गई।

जहानाबाद के मखदुमपुर में 24.2 मिमी, घोसी में 23.8 मिमी, औरंगाबाद के देव में 22.6 मिमी, सारण के मांझी में 22.6 मिमी, अरवल के किंजर में 21.2 मिमी, पटना के दुल्हिन बाजार में 21.4 मिमी, अरवल के किंजर में 21.2 मिमी, रोहतास के राजपुर में 20 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 19.4 मिमी, जहानाबाद के हुलासगंज में 19.4 मिमी, रोहतास के काराकाट में 18.4 मिमी, औरंगाबाद के गोह में 16.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 32.2 24.2
गया 30.2 22.2
भागलपुर 32.0 26.0
मुजफ्फरपुर 31.2 26.1