Bihar Weather Update: बिहार में बाढ़ के साथ बारिश का सितम जारी, आज 4 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
मानसून की सक्रियता से बिहार में वर्षा जारी, अगले 24 घंटे में पटना समेत कई जिलों में छिटपुट बारिश की ...और पढ़ें

पटना में बारिश। फोटो जागरण
HighLights
अगले 24 घंटे में पटना सहित कई जिलों में बारिश।
गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण में भारी वर्षा की चेतावनी।
मधुबनी के लौकही में सर्वाधिक 118.5 मिमी वर्षा दर्ज।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के अलग-अलग भागों में मानसून की सक्रियता बने होने के कारण वर्षा की गतिविधियां बने होने से मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित सभी जिलों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।
प्रदेश के 11 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात की संभावना है। राज्य के चार जिलों के गोपालगंज, सिवान एवं पश्चिमी चंपारण जिले में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
सोमवार को मधुबनी में सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे के दौरान पटना के आसपास इलाकों के साथ अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। पटना के पुनपुन में 69.2 मिमी, मसौढ़ी में 48 मिमी, पालीगंज में 40.8 मिमी, दुल्हिन बाजार में 60.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के लौकही में 118.5 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।
सोमवार को पटना सहित 18 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.9 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर के ढोली में 52 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई।
दो-तीन दिनों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ श्री गंगानगर, नारनौल, उत्तरप्रदेश के मध्य हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र डेहरी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। पश्चिमी असम के आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
इन मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश के अलग-अलग भागों में दो से तीन दिनों के दौरान मेघ गर्जन के साथ भारी वर्षा की गतिविधियां बने होने की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश के अलग-अलग भागों में बादलों की आवाजाही के साथ राजधानी में उमस का प्रभाव बना रहा। जबकि, फारबिसगंज, मोतिहारी, शेखपुरा में छिटपुट वर्षा की स्थिति बनी रही।
प्रमुख शहरों में दर्ज हुई बारिश
| शहर/स्थान/प्रखंड | जिला | दर्ज वर्षा (मिमी) |
| अररिया | अररिया | 77.2 |
| खुटौना | मधुबनी | 65.2 |
| टेकारी | गया | 64.8 |
| मुरलीगंज | मधेपुरा | 58.4 |
| वाल्मीकि नगर | पश्चिम चंपारण | 57.2 |
| बहादुरगंज | किशनगंज | 50.6 |
| कोच | गया | 49.8 |
| दिघलबैंक | किशनगंज | 43.0 |
| विभूतिपुर | समस्तीपुर | 42.4 |
| चरघरिया | किशनगंज | 38.6 |
| रेवाघाट | मुजफ्फरपुर | 38.6 |
| तैयबपुर | किशनगंज | 38.4 |
| बौसी | बांका | 38.2 |
| छातापुर | सुपौल | 37.6 |
| नरपतगंज | अररिया | 37.0 |
| नवादा | नवादा | 36.8 |
| कोइलवर | भोजपुर | 36.0 |
| बीरपुर | सुपौल | 35.8 |
| किशनगंज | किशनगंज | 33.2 |
| संदेश | भोजपुर | 33.0 |
| बेन | नालंदा | 32.8 |
| बरौनी | बेगूसराय | 32.4 |
| कौआकोल | नवादा | 32.2 |
| कोचाधाम | किशनगंज | 32.2 |
| सतार कटैया | सहरसा | 31.8 |
| लालगंज (लालीगंज) | वैशाली | 30.2 |
| ढेंगरब्रिज | सीतामढ़ी | 30.0 |
| फारबिसगंज | अररिया | 27.2 |
| भोरे | गोपालगंज | 26.8 |
| रानीगंज | अररिया | 26.2 |
प्रमुख शहर का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
|---|---|---|
| पटना | 33.3 | 25.4 |
| गया | 33.7 | 24.6 |
| भागलपुर | 33.1 | 25.5 |
| मुजफ्फरपुर | 30.8 | 27.1 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
