Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बिहार में  मानसून ट्रफ का दिख रहा असर, 14 से 16 अगस्त के बीच भारी बारिश की चेतावनी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:44 AM (IST)

    बिहार के अधिकांश हिस्सों में बादलों की आवाजाही के साथ पटना सहित 12 जिलों में छिटपुट वर्षा की संभावना है। मानसून ट्रफ के प्रभाव से 14 से 16 अगस्त के दौ ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    बिहार का मौसम ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ राजधानी सहित 12 जिलों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना है। 

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार मानसून ट्रफ बीकानेर, उत्तर मध्यप्रदेश और इसके आसपास से कम दबाव वाले क्षेत्र से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी से होकर गुजर रही है। इनके प्रभाव से अगले दो दिनों तक अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ छिटपुट वर्षा के आसार है। 

    14 से 16 अगस्त के दौरान भारी बारिश के आसार

    13 अगस्त को भागलपुर एवं किशनगंज जिले में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। 14 से 16 अगस्त के दौरान अलग-अलग भागों में भारी वर्षा के आसार है। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की लुकाछिपी के साथ मौसम सामान्य बना रहा। 

    पटना और सिवान जिले के जीरादेई को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस एवं 36.4 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। 

    पूर्णिया के श्रीनगर में सर्वाधिक वर्षा 58.8 मिमी दर्ज किया गया। लखीसराय में 43 किमी प्रतिघंटा हवा की रफ्तार दर्ज की गई। सोमवार को भागलपुर के सबौर, पूर्णिया, वाल्मीकि नगर, दरभंगा, फारबिसगंज, मधेपुरा, मुंगेर, जहानाबाद में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

    खबरें और भी

    प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा 

    कटिहार के अमदाबाद में 38.4 मिमी, मधेपुरा के सिंहेश्वर में 35.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के रामघरवा में 30 मिमी, मधेपुरा के शंकरपुरा में 27.2 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 25.2 मिमी, पूर्वी चंपारण के ललबेगियाघाट में 22 मिमी दर्ज की गई।

    मुंगेर में 20.3 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 19.2 मिमी, मधुबनी के बेनीपट्टी में 19.1 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 18.4 मिमी, मधेपुरा के कुमारखंड में 17.8 मिमी, मधेपुरा में 17.4 मिमी, पश्चिम चंपारण के सिकटा में 16.8 मिमी दर्ज की गई।

    रोहतास के नोखा में 16 मिमी, भोजपुर के चरपोखरी में 14.6 मिमी, भोजपुर के पीरो में 13.2 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12.8 मिमी, दरभंगा के कमतौल में 12.6 मिमी, पूर्वी चंपारण के रक्सौल में 12.4 मिमी, मधुबनी के राजनगर में 11.1 मिमी एवं पूर्वी चंपारण के अदापुर में 10.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम न्यूनतम
    पटना 34.5 28.5
    गया 35.3 27.0
    भागलपुर 34.8 27.0
    मुजफ्फरपुर 32.6 27.6