Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Weather Update: बारिश के बाद अब उमस ने बढ़ाई मुसीबत, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

    Updated: Mon, 22 Sep 2025 07:25 AM (IST)

    पटना और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश अब कम हो गई है क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव कम हो गया है। मौसम विभाग के अ ...और पढ़ें

    जानें कैसा रहेगा आज का मौसम। फाइल फोटो
    जानें कैसा रहेगा आज का मौसम। फाइल फोटो

    HighLights

    1. बारिश में कमी, तापमान सामान्य से ऊपर |
    2. 25 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय |
    3. उत्तरी बिहार में भारी बारिश की चेतावनी |

    जागरण संवाददाता, पटना। राजधानी सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में दो दिनों से हो रही झमाझम वर्षा पर विराम लग गया है। दक्षिण पश्चिम मानसून का प्रभाव कम होने के साथ वर्षा में कमी आई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान वर्षा में कमी आने के साथ तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। 25 सितंबर से मानसून की सक्रियता बनने के साथ उत्तरी भागों के अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और भागलपुर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादल छाए रहने के साथ अच्छी धूप निकलने से हल्की गर्मी का एहसास हुआ। रविवार को पटना सहित 21 शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।

    पटना के अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 33.2 डिग्री सेल्सियस एवं 35.8 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

    बीते 24 घंटों के दौरान खगड़िया के परबत्ता में 120.4 मिमी वर्षा एवं राजधानी में 18.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    पटना 33.2 26.2
    गयाजी 32.2 25.1
    भागलपुर 33.2 25.6
    मुजफ्फरपुर 31.6 26.1