Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Update: दो दिनों तक सर्दी से राहत नहीं, ठंडी हवा के चपेट में बिहार, येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
    Updated: Wed, 18 Jan 2023 07:58 AM (IST)

    Bihar Weather Update प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा। सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान पांच ...और पढ़ें

    बिहार में सर्दी से अभी राहत नहीं (फाइल फोटो)
    बिहार में सर्दी से अभी राहत नहीं (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में मौसम का मिजाज काफी तेजी बदल रहा है। मंगलवार को दक्षिण बिहार में गया शीतलहर के चपेट में रहा। वहीं, उत्तरी बिहार में छपरा में कोल्ड डे रहा। फिलहाल, पूरा प्रदेश ठंडी हवा की चपेट में है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

    मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वरीय मौसम विज्ञानी डॉ.ए.सत्तर ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक ठंड का प्रकोप बना रहेगा। सुबह में हल्का कुहासा छा सकता है। दिन में मौसम साफ रहेगा। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 20 से 22 और न्यूनतम छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस अवधि में लगातार पछुआ पांच से सात किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है।

    पटना के मौसम की बात करें तो मंगलवार को राजधानी और आसपास के जिलों में धूप निकली थी लेकिन लोगों को विशेष राहत नहीं मिली। बुधवार को उत्तरी बिहार के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। दक्षिण बिहार में ठंडी हवा का कहर अभी जारी रहेगा। मौसम में हो रहे बदलाव के मद्देनजर विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

    मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव

    मंगलवार को गया में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि प्रदेश के मौसम में काफी तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। कुछ इलाकों में धूप निकल रही है तो अधिकांश में घना कोहरा छाया रहा।

    खबरें और भी

    मुजफ्फरपुर सुबह कुहासे में लिपटा रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा लोगों को राहत मिली। दिनभर खिली धूप निकली लेकिन शाम को फिर से ठंड ने लोगों को परेशान किया।

    ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.2 जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम 5.0 जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    ट्रेनों की बढ़ी रफ्तार

    सूरज निकलने के कारण ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आ गई है। सोमवार से निकल रही धूप के कारण कोहरे का प्रकोप कम हो गया है। इससे ट्रेनों की स्पीड में तेजी आ गई। शुकव्रार को दो ट्रेनें छोड़ सभी ट्रेनें अपने सही समय पर गईं। इससे यात्रियों में खुशी देखी गई। गोंदिया और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छपरा-बलिया में नन इंटरलाकिंग के कारण कुछ देर रोक कर चलाई जा रही थीं। इसके कारण यह दोनों ट्रेनें लेट हो रही हैं। हालांकि, छपरा-बलिया में मंगलवार को नन इंटरलाकिंग का कार्य पूरा हो चुका है। अब सारी ट्रेनें समय से जाएंगी। अभी एक और एनआइ का काम बाकी है। फिरोजपुर रेलमंडल के साहनेवाल स्टेशन पर नन इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है। उस रूट की गाड़ी अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस रविवार से 24 जनवरी तक रद की गई है।

    जल्द ही विदा होने वाला है कोहरा

    वहीं भागलपुर में सूर्य के मिजाज ने ठंड से राहत दिलाई। अब दक्षिण-पश्चिम हवा चलने से सर्दीली हवा कम होने लगी है। दिन में धूप खिलने से जहां राहत महसूस हुई, वहीं शाम होते ही कनकनी आरंभ हो गई। शीतलहर पर विराम लग गया है। कोहरे के दौर भी अब विदा होने को है।