Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather Today: पटना समेत 19 शहरों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा तापमान, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    By prabhat ranjan Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 07:49 AM (IST)

    Bihar Weather Today नए वर्ष के तीसरे दिन पटना व आसपास का इलाका सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वहीं दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ ...और पढ़ें

    बिहार में बारिश की चेतावनी (जागरण फोटो)
    बिहार में बारिश की चेतावनी (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी व बांका रहे सबसे ठंडे शहर
    2. 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा पटना समेत 20 शहरों का तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना। नए वर्ष के तीसरे दिन पटना व आसपास का इलाका सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। वहीं दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, शाम होते ही पछुआ के कारण कनकनी बढ़ने से लोग परेशान रहे।

    इस बीच राज्य भर में 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी व बांका सबसे ठंडे शहर रहे। वहीं, राजधानी पटना का तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना सहित 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा।

    इन जिलों में बारिश के आसार

    पटना, मुजफ्फरफुर, पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल के एक या दो स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार दक्षिण हरियाणा व इसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पटना सहित 19 शहरों में हल्की वर्षा, कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

    इन जिलों में घना कोहरा का आरेंज अलर्ट

    वहीं, उत्तरी भागों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा में बहुत घना कोहरा को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना समेत अन्य जिलों में घना कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है।

    खबरें और भी

    अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव के आसार नहीं है। वहीं तीन दिनों के दौरान अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। बुधवार को पटना सहित 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई। पटना समेत कैमूर, बक्सर, भागलपुर के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    10 डिग्री के नीचे प्रमुख शहरों का तापमान 

    बुधवार को पटना सहित प्रमुख शहरों का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। गया का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री, नवादा का 8.6 डिग्री, शेखपुरा का 9.5 डिग्री, बांका का 6.0 डिग्री, सबौर का 6.4 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री, छपरा का 9.3 डिग्री, पूसा का 8.0 डिग्री, पूर्णिया का 9.1 डिग्री, फारबिसगंज का 9.0 डिग्री, बेगूसराय का 9.5 डिग्री, सुपौल का 9.8 डिग्री, सीतामढ़ी के पुपरी का 9.1 डिग्री, मोतिहारी का 6.0 डिग्री, गोपालगंज का 8.9 डिग्री तथा वाल्मीकिनगर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना समेत शेष शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री व इसके आसपास बना रहा।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम न्यूनतम

    पटना   21.2       10.5

    गया     23.8        8.8

    भागलपुर 21.0      9.5

    मुजफ्फरपुर 20.4 10.1

    (तापमान डिग्री सेल्सियस में )

    यह भी पढ़ें

    Bihar Politics: 'राजनीति में कोई दुश्मन नहीं होता', एनडीए में शामिल होने को लेकर जदयू के दिग्गज नेता ने दिया बड़ा बयान

    Manish Kashyap: मैं 1 करोड़ रुपये कर्जा में हूं, भाई की नौकरी गई... दर्द सुनाते मनीष कश्यप ने नीतीश सरकार से दागे कई सवाल