Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Weather : बिहार में तूफान रेमल पड़ा कमजोर, 43 डिग्री पार पहुंचा पटना का पारा; आज इन पांच जिलों में लू की चेतावनी

    Updated: Wed, 29 May 2024 07:52 AM (IST)

    Bihar Ka Mausam पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क बना रहेगा। बक्सर औरंगाबाद गया भभुआ और रोहतास में उष्ण लहर चलने की संभावना है। प्रदेश क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. सीजन में पहली बार 43 के पास पहुंचा राजधानी का तापमान
    2. 42.8 डिग्री सेल्सियस पटना का तापमान

    जागरण संवाददाता, पटना।  Bihar Weather Update बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान रेमल के कमजोर पड़ने के साथ प्रदेश के तापमान में वृद्धि होने के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। पूर्वी व उत्तरी भागों में गरज वाले बादल बनने के साथ इन जगहों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है, जबकि राजधानी समेत शेष भागों का मौसम शुष्क बना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, बुधवार को पटना समेत दक्षिणी व उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। पांच जिलों के बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ एवं रोहतास में उष्ण लहर हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया।

    सात जिलों के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने की संभावना है। मंगलवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, मोतिहारी, मधुबनी को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

    पांच डिग्री बढ़ा पटना का पारा

    मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से पांच डिग्री वृद्धि के साथ 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सीजन का पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। इसके पूर्व 18 मई को पटना का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    खबरें और भी

    47.7 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में (हीट वेव) लू का प्रभाव बना रहा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा दर्ज की गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 42.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई।

    पश्चिम चंपारण के अलग-अलग हिस्सों में वर्षा दर्ज की गई। गोपालगंज के कुचायकोट में 14.6 मिमी, बक्सर व रोहतास में हल्की वर्षा 2.2 मिमी दर्ज हुई। पटना व आसपास इलाकों में सूर्य के तल्ख तेवर व गर्म हवा के कारण लोग परेशान रहे।

    प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

    शहर वृद्धि तापमान

    पटना में 5 डिग्री बढ़कर 42.8 डिग्री 

    गया में  6.8 डिग्री बढ़कर 46.8 डिग्री

    भागलपुर में 2.2 डिग्री बढ़कर 39.0 डिग्री 

    मुजफ्फरपुर में 0.9 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री

    छपरा में 1.4 डिग्री बढ़कर 41.0 डिग्री

    डेहरी में 6.6 डिग्री बढ़कर 47.0 डिग्री

    शेखपुरा में 5.7 डिग्री बढ़कर 42.9 डिग्री

    बक्सर में 7.8 डिग्री बढ़कर 46.4 डिग्री 

    औरंगाबाद में 9.3 डिग्री बढ़कर 47.7 डिग्री

    राजगीर में 6.8 डिग्री बढ़कर 44.1 डिग्री

    (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें- 

    Jharkhand Weather Update : झारखंड में सूरज के तेवर गर्म, 17 जिलों का तापमान 40 के पार; यलो अलर्ट जारी

    स्वर्ण जयंती-कोसी एक्सप्रेस समेत 36 ट्रेनों की टाइमिंग बदली, रेलवे ने जारी की नई समय सारिणी