विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather Today: बिहार के इन 10 जिलों के लोग रहें सावधान, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश; अलर्ट जारी

Updated: Sun, 23 Mar 2025 07:48 AM (IST)

प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शनिवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं कई इलाकों में बारिश भी हुई। मधुबनी ...और पढ़ें

बिहार के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना
बिहार के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना

HighLights

  1. राजधानी में छाए रहेंगे आंशिक बादल, पूर्वी भागों में हल्की बारिश
  2. 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ पटना का अधिकतम तापमान
  3. 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में बक्सर रहा सबसे गर्म
  4. मधुबनी के अंधराथाढ़ी में सबसे ज्यादा 30.2 मिमी बारिश हुई

जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather Today: राजधानी समेत प्रदेश के दक्षिणी भाग के अधिसंख्य हिस्से में रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क के आसार हैं। पूर्वी भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन, बिजली गिरने और झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।

इन 10 जिलों में बारिश होने की संभावना

प्रदेश के 10 जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है। दो दिनों बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री वृद्धि का पूर्वानुमान है।

मधुबनी के अंधराथाढ़ी में हुई सबसे ज्यादा बारिश

शनिवार को राजधानी समेत आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मधुबनी के अंधराथाढ़ी में 30.2 मिमी, फारबिसगंज में 21.2 मिमी, अररिया में 11.4 मिमी, गया में 3.2 मिमी, डेहरी में 4.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

32 डिग्री के पार पहुंचा पटना का अधिकतम तापमान

शनिवार को वाल्मीकि नगर, गोपालगंज, छपरा, फारबिसगंज को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि 36.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

पटना सहित अधिसंख्य जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं 16.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सहरसा में सर्वाधिक कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्र

प्रमुख शहरों के तापमान में वृद्धि

शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। राजधानी के अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री, गया में 7.2 डिग्री , औरंगाबाद में 6.8 डिग्री, बांका में 7.5 डिग्री, भोजपुर में 4.9 डिग्री, वैशाली में 3.3 डिग्री, दरभंगा में 4.7 डिग्री, कटिहार में 1.8 डिग्री, भागलपुर में 3.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

 शहर अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
 पटना   32.8  19.5
 गया  32.8  16.8
भागलपुर  30.8  19.6
मुजफ्फरपुर  30.8  16.8

नवादा में बढ़ा पारा

जिले में शनिवार को धूप में तपिश अनुभव की गई। इसके साथ न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिले का न्यूनतम तापमान दो-तीन डिग्री बढ़कर 18 से 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री का बदलाव आया।

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर, तेज हवा के झोंके रुक गए और आसमान से बादल भी छंट गए हैं। एक बार फिर से जिले का तापमान बढ़ने लगा है।

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने पूर्वानुमान में बताया है कि पड़ोसी जिले जमुई में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है, जिसका प्रभाव जिले के पूर्वी सीमावर्ती प्रखंड कौआकोल व पकरीबरावा में तापमान कम रहेगा।

ये भी पढ़ें

Bihar Weather: बिहार में मौसम के यूटर्न से बढ़ी मुश्किल, तेज हवाओं के साथ गिरेंगे ओले; अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Today: झारखंड में बरपेगा मौसम का कहर, इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट