Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में मौसम का दोहरा मिजाज: 14 जिलों में लू का प्रकोप, 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी

    Updated: Sat, 23 May 2026 07:18 AM (GMT+05:30)

    मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में पुरवा और शुष्क हवाओं के कारण मौसम मिलाजुला रहेगा, जिसमें दक्षिण बिहार में गर्मी और उत्तर बिहार में आंधी-बारिश की संभाव ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। नमीयुक्त पुरवा हवा के साथ शुष्क हवा के कारण राज्य के अलग-अलग मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार राजधानी सहित दक्षिण बिहार के 14 जिलों का मौसम शुष्क होने के साथ दिन और रात गर्म रहने के आसार है।

    जबकि, उत्तर बिहार के सात जिलों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, शेखपुरा, पूर्णिया एवं कटिहार के अलग-अलग भागों में बादल छाए रहने एवं मेघ गर्जन के साथ आंधी-पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।

    26 मई के आसपास पटना सहित अन्य भागों के मौसम में बदलाव के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। भागलपुर में हवा की रफ्तार 59 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। शुक्रवार को पटना सहित 18 जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

    पटना का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस एवं 44.8 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी सबसे गर्म रहेगा। वहीं, डेहरी का 44.8 डिग्री, कैमूर का 44.3 डिग्री, गयाजी का 42.4 डिग्री, बक्सर का 42.1 डिग्री, अरवल का 40.4 डिग्री एवं छपरा का 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर बिहार के मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, खगड़िया आदि जिलों में वर्षा दर्ज की गई। मधुबनी के झंझारपुर में सबसे अधिक वर्षा 95.2 मिमी दर्ज किया गया। पटना सहित आसपास इलाकों का गर्म और शुष्क बना रहा।

    प्रमुख शहरों में दर्ज हुई वर्षा

    मधुबनी के लखनपुर में 71.0 मिमी, बासोपती में 54 मिमी, जयनगर में 45 मिमी, राजनगर में 31 मिमी, मधेपुरा के पुरैनी में 26 मिमी, उदयी किशनगंज में 22 मिमी, दरभंगा के घनश्यामपुर में 22 मिमी, मधेपुरा के अलालनगर में 20 मिमी, मधुबनी के माधेपुर में 20 मिमी, मधेपुरा के गुलपरा में 18 मिमी , सहरसा के सतर कटैया में 18 मिमी, दरभंगा के अलीनगर में 18 मिमी एवं खगड़िया के बेलदौर में 18 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    पटना 38.2 28.1
    गया 42.4 28.4
    भागलपुर 35.5 26.3
    मुजफ्फरपुर 33.4 27.1