Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में बाहर निकलते वक्त सावधान! साउथ बिहार में अभी और बढ़ेगा तापमान, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट 

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:34 AM (IST)

    Bihar Weather Forecast: पटना समेत दक्षिणी बिहार में मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना जताई है और लू का अलर्ट जारी किया है। ...और पढ़ें

    बिहार का मौसम। फाइल फोटो

    बिहार का मौसम। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News: बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेेश के दक्षिणी भागों का मौसम शुष्क होने के साथ गर्म बना रहेगा। तीन दिनों के दौरान दक्षिणी हिस्सों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि की संभावना है। मौसम विभाग ने Heatwave का अलर्ट जारी किया है।

    दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों का मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 24 घंटाें के दौरान उत्तरी भागों के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

    23 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ने के आसार है। इसके प्रभाव से 23-25 अप्रैल के दौरान उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहने एवं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।

    इस दौरान हवा की गति 50-60 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार है। सोमवार को बक्सर जिले में 43 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा, जबकि 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

    खबरें और भी

    पटना सहित आसापास का मौसम गर्म और शुष्क बना रहा। पटना सहित मोतिहारी, शेखपुरा, डुमरांव, राजगीर, अरवल एवं भभुआ का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास बना रहा। इन स्थानों पर मौसम गर्म और शुष्क होने के साथ लू जैसी स्थिति बनी रही।

    प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
    पटना 40.0 26.1
    गयाजी 42.4 24.6
    भागलपुर 37.5 25.6
    मुजफ्फरपुर 36.0 25.4

    सबसे गर्म दिन: गयाजी — 42.4°C
    सबसे गर्म रात: पटना — 26.1°C