विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 मार्च से पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

Updated: Sun, 08 Mar 2026 07:49 AM (IST)

बिहार में मौसम (Bihar Weather) का मिजाज बदलने वाला है। 9 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पटना समेत कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 9 से 11 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में आंधी-पानी की संभावना। फोटो एआई जनरेटेड

बिहार में आंधी-पानी की संभावना। फोटो एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर भागों में गर्म एवं पछुआ के कारण शुष्क मौसम बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, कुछ स्थानों पर हवा की गति 30 किमी प्रतिघंटा रहने के आसार हैं।

9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इस कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। 9 से 11 मार्च के दौरान उत्तरी एवं दक्षिणी भागों के कई स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पटना सहित गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय , लखीसराय, जहानाबाद, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल आदि जगहों के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं।

इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस एवं 34.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को पटना सहित 20 जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई जबकि अन्य जिलों के तापमान में गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान इस सीजन 21.8 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक दर्ज किया गया।

बीते 15 वर्षों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान सर्वाधिक रहा। शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में पछुआ के कारण मौसम शुष्क बने होने के साथ शाम में आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 33.2 21.8
गयाजी 32.6 18.8
भागलपुर 32.0 20.1
मुजफ्फरपुर 30.4 21.0

सबसे गर्म दिन: पटना — 33.2°C
सबसे गर्म रात: पटना — 21.8°C
वर्तमान स्थिति: बिहार में गर्मी का चरम। दिन का तापमान 30–33°C और रातें भी अब काफी गर्म (18–22°C) हो चुकी हैं। लू चलने की संभावना।