विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Transfer News: मद्य निषेध के 8 उपायुक्त समेत 55 अधिकारियों का तबादला, 34 अधीक्षक भी शामिल

Updated: Tue, 16 Jan 2024 09:31 PM (IST)

Bihar Transfer News विभागीय अधिसूचना के अनुसार संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल विकास कुमार सिन्हा को तिरहुत प्रमंडल संजय कुमार को मगध प्रमंडल सुरेंद्र प् ...और पढ़ें

मद्य निषेध के 8 उपायुक्त समेत 55 अधिकारियों का तबादला, 34 अधीक्षक भी शामिल
मद्य निषेध के 8 उपायुक्त समेत 55 अधिकारियों का तबादला, 34 अधीक्षक भी शामिल

राज्य ब्यूरो, पटना। मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के 55 अधिकारियों का स्थानांतरण हो गया है। इनमें आठ उपायुक्त, 13 सहायक आयुक्त और 34 अधीक्षक शामिल हैं।

विभागीय अधिसूचना के अनुसार, संजय कुमार को मुंगेर प्रमंडल, विकास कुमार सिन्हा को तिरहुत प्रमंडल, संजय कुमार को मगध प्रमंडल, सुरेंद्र प्रसाद को इआइबी मुख्यालय पटना, सुधीर कुमार झा को कोशी प्रमंडल, रेणु कुमारी सिन्हा को पटना प्रमंडल, दीनबंधु को दरभंगा एवं सारण प्रमंडल और राकेश कुमार को भागलपुर एवं पूर्णिया प्रमंडल के उपायुक्त की नई जिम्मेदारी मिली है।

सहायक आयुक्त रैंक में प्रमोदित नारायण सिंह को भागलपुर, केशव कुमार झा को सारण, प्रियरंजन को गया, विजय शेखर दूबे को मुजफ्फरपुर, रजनीश को भोजपुर, विकेश कुमार को मुंगेर, तारिक महमूद को रोहतास, प्रदीप कुमार को दरभंगा, अमृता कुमारी को बीएसबीसीएल, नीरज कुमार रंजन को पूर्णिया, नीरज कुमार को पूर्वी चंपारण, प्रेम प्रकाश को पटना और संजीव कुमार ठाकुर को सहरसा के सहायक आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

कई जिलों के उत्पाद अधीक्षक भी बदले

राज्य के कई जिलों के उत्पाद अधीक्षक भी बदल गए हैं। अविनाश प्रकाश को सीवान, ओम प्रकाश को सीतामढ़ी, विपिन कुमार को मधेपुरा, अमृतेश कुमार को गोपालगंज, संजय कुमार चौधरी को मसौढ़ी पटना, सीमा चौरसिया को अरवल, मो सत्तार अंसारी को खगड़िया, अस्मिता प्रीतम को बाढ़ पटना, अभय कुमार मिश्र को पालीगंज पटना, राजकिशोर प्रसाद सिंह को सहरसा, बिजय कुमार को दानापुर, रणधीर कुमार सिंह को शिवहर, नित्यानंद प्रसाद को जहानाबाद, सुदेश्वर लाल को शेखपुरा, सौरभ कुमार को बेगूसराय, आदित्य कुमार को मुख्यालय, विभा कुमारी को लखीसराय, रंजन प्रसाद को ग्रुप सेंटर पटना और भूपेंद्र कुमार को वैशाली का नया मद्यनिषेध अधीक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा निरंजन कुमार झा को अररिया, एकरामुल हक को सहरसा ग्रुप सेंटर, सुमन कुमार सिंह को बीएसबीसीएल पटना, रवींद्र कुमार सिंह को बांका, विजय कांत ठाकुर को मधुबनी, मनोज कुमार को हरिनगर शुगर मिल्स पश्चिम चंपारण, दीपक कुमार मिश्र को बीएसबीसीएल पटना, दिलीप कुमार ठाकुर को बक्सर, दुर्गेश कुमार को ग्रुप सेंटर मुजफ्फरपुर, सुभाष कुमार को जमुई, सुभाष कुमार सिंह को कटिहार, राकेश कुमार सिंह को ग्रुप सेंटर गया, देवेंद्र प्रसाद को किशनगंज, अनिल कुमार आजाद को औरंगाबाद और अरुण कुमार मिश्र को नवादा का मद्य निषेध अधीक्षक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें- IPS Upendra Nath Verma: बिहार के एसपी का ताबड़तोड़ एक्शन, 70 पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर लगा दी रोक

ये भी पढ़ें- Bihar Teacher Salary: 35 हजार नियोजित शिक्षक सैलरी को लेकर परेशान, राज्यकर्मी का दर्जा मिलने के बाद बढ़ेगी दिक्कत