Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में रेल हादसे के बाद 14 ट्रेनें रद, 53 से अधिक ट्रेनों का बदला रूट; यहां देखें पूरी लिस्ट

    By Vidya sagarEdited By: Krishna Bahadur Singh Parihar
    Updated: Sun, 28 Dec 2025 12:56 PM (IST)

    पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में मालगाड़ी के बेपटरी होने से हावड़ा-दिल्ली रेलखंड पर व्यापक असर पड़ा है। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल से गुजरने वाली 14 ...और पढ़ें

    रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद। फाइल पोटो

    रेल हादसे के बाद कई ट्रेनें रद। फाइल पोटो

    HighLights

    1. मालगाड़ी बेपटरी होने से हावड़ा-दिल्ली रेलखंड प्रभावित हुआ।

    2. दानापुर मंडल की 14 ट्रेनें रद्द, 53 से अधिक का मार्ग बदला।

    3. कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट की गईं।

    जागरण संवाददाता, पटना। जमुई जिले में जसीडीह-झाझा रेलखंड पर मालगाड़ी के बेपटरी होने और घने कोहरे के कारण रविवार को दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रकाश पर्व में पटना आए सिख श्रद्धालुओं को भी पहले से तय यात्रा कार्यक्रम में परिवर्तन करना पड़ा।

    रेल प्रशासन ने रविवार को 14 ट्रेनों को रद कर दिया, जिनमें आठ मेमू शामिल हैं। वहीं, 53 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके अलावा छह ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से शुरू और समाप्त (शार्ट ओरिजिनेट–टर्मिनेट) किया गया। आज भी दो ट्रेनें रद रहेंगी।

    पटना से हावड़ा रूट में जाने वाली ट्रेनों का परिचालन गया के रास्ते हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से भी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। इस कारण कई ट्रेनों का परिचालन पटना जंक्शन होकर नहीं हुआ। पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना से ही गया मार्ग होकर आसनसोल तक डायवर्ट किया गया।

    पंजाब मेल को जसीडीह होते हुए बांका-किउल मार्ग से चलाया गया। हावड़ा-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस को मधुपुर मार्ग से चलाते हुए जसीडीह से पटना साहिब तक रद कर दिया गया। साउथ बिहार एक्सप्रेस को आसनसोल से डायवर्ट कर बख्तियारपुर पहुंचने के बाद पुराने मार्ग से आरा के लिए रवाना किया गया।

    खबरें और भी

    इसके अलावा पटना-धनबाद एक्सप्रेस को गया मार्ग से, पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को गोमो-कोडरमा-तिलैया होकर बख्तियारपुर से पटना तक चलाया गया। टाटा-बक्सर एक्सप्रेस को आसनसोल से गया मार्ग होते हुए पटना के लिए डायवर्ट किया गया।

    वहीं, अकालतख्त एक्सप्रेस को आसनसोल से पटना के बीच रद कर बदले मार्ग से गया होते हुए सीधे डीडीयू जंक्शन के लिए रवाना किया गया। रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर पहुंचकर बहाली कार्य में जुटी रहीं।

    ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही सामान्य परिचालन बहाल किया जाएगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें

    डायवर्टेड ट्रेनें

    13020 काठगोदाम–हावड़ा एक्सप्रेस

    मार्ग: बरौनी जंक्शन – मोकामा – जमालपुर जंक्शन – भागलपुर – साहिबगंज – गुमानी – रामपुरहाट – पांडवेश्वर – हावड़ा

    13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस

    मार्ग: किऊल जंक्शन – तिलैया – बड़क नदी – कोडरमा – गोमोह – पाथरडीह जंक्शन – सेंट्रल आसनसोल

    13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस

    मार्ग: बरौनी जंक्शन – मोकामा – जमालपुर जंक्शन – भागलपुर – साहिबगंज – गुमानी – रामपुरहाट – बर्द्धमान – हावड़ा

    22348 पटना जंक्शन–हावड़ा वंदे भारत

    मार्ग: गया जंक्शन – धनबाद – पाथरडीह जंक्शन – आसनसोल – हावड़ा

    18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस

    मार्ग: बड़क नदी – कोडरमा – गोमोह – पाथरडीह जंक्शन – आसनसोल

    13332 पटना जंक्शन–धनबाद इंटरसिटी

    मार्ग: गया जंक्शन के रास्ते

    22500 वाराणसी–देवघर एक्सप्रेस

    मार्ग: पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन – गया जंक्शन – पाथरडीह जंक्शन

    17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस

    मार्ग: किऊल जंक्शन – तिलैया – बड़क नदी – कोडरमा – गोमोह – राजाबेरा

    22844 बक्सर–बिलासपुर एक्सप्रेस

    मार्ग: बख्तियारपुर – तिलैया – बड़क नदी – कोडरमा – गोमोह – राजाबेरा – पाथरडीह जंक्शन – आसनसोल

    इसके अतिरिक्त नई दिल्ली–हावड़ा राजधानी (12306), अमृतसर–हावड़ा (13006), प्रयागराज रामबाग–हावड़ा (12334) आदि महत्वपूर्ण ट्रेनें किऊल–जमालपुर–भागलपुर–साहिबगंज–गुमानी–रामपुरहाट–बर्द्धमान तथा जसीडीह–बांका–भागलपुर–किऊल जैसे वैकल्पिक मार्गों से चलाई जा रही हैं।

    शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें

    13208 पटना जंक्शन–जसीडीह एक्सप्रेस → झाझा पर समाप्त
    63210 पटना जंक्शन–देवघर पैसेंजर → झाझा पर समाप्त
    63509 बैद्यनाथधाम–झाझा पैसेंजर → जसीडीह पर समाप्त

    शॉर्ट ओरिजिनेट ट्रेनें

    63209 देवघर–पटना जंक्शन पैसेंजर → झाझा से प्रारंभ
    63510 झाझा–बैद्यनाथधाम पैसेंजर → जसीडीह से प्रारंभ
    13207 जसीडीह–पटना जंक्शन एक्सप्रेस → झाझा से प्रारंभ

    कैंसल ट्रेनें

    • 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस
    • 12369 हावड़ा-देहरादून कुंभ एक्सप्रेस
    • 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस
    • 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस
    • 13155 कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस
    • 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल
    • 63571 जसीडीह-मोकामा मेमू
    • 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू
    • 63565 जसीडीह-झाझा मेमू
    • 63573 जसीडीह-किऊल मेमू
    • 63574 किऊल-जसीडीह मेमू
    • 63566 झाझा-जसीडीह मेमू
    • 63298 झाझा-देवघर मेमू
    • 63297 देवघर-जसीडीह मेमू

    29 दिसंबर को रद रहेंगी ये ट्रेनें

    13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस तथा 12369 देहरादून-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस रद रहेगी।