Kal Ka Mausam 24 May: बिहार में कल भी हीटवेव का अलर्ट, दरभंगा-गया सहित इन जिलों में होगी भारी बारिश
Bihar Weather Update: बिहार में अगले कुछ दिनों में मौसम का दोहरा रूप दिखेगा, जहां 23-24 मई को लू का अलर्ट है। ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
23 और 24 मई को बिहार में लू का अलर्ट।
25 मई से 28 मई तक भारी बारिश, आंधी की संभावना।
आंधी-बारिश के दौरान सुरक्षित रहने की सलाह जारी।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather: बिहार के मौसम में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है।
राज्य के कई हिस्सों में जहां एक तरफ तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं कुछ इलाकों में गर्मी और लू (Heat Wave) का सितम भी जारी रहेगा।
25 मई को होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। बिहार में 25 मई को भारी बारिश हो सकती है। 28 मई तक गरज-चमक का भी अनुमान है।
पटना में 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। IMD ने दरभंगा, मधुबनी, गया, भागलपुर और पूर्णिया जिलों में 24-25 मई को आंधी-बारिश की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटों में भी बिहार के राजगीर में 48 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गई हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य के कुछ हिस्सों में 50-60 किमी प्रति घंटा से लेकर 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंकों के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।
पूर्णिया में हुई बारिश
पिछले 24 घंटों में पूर्णिया में 7 सेमी भारी बारिश भी दर्ज की गई है। बारिश के अनुमानों के बीच राज्य में गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिलने वाली है । मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 23 और 24 मई को कुछ इलाकों में लू (Heat Wave) की स्थिति बनी रहने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग ने की अपील
आंधी, तूफान या बिजली कड़कने के दौरान लोगों को खुले स्थानों पर न रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली के उपकरणों का प्लग निकाल देने की सलाह दी गई है। वहीं भारी बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचने को कहा गया है।