Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में चलेंगे सरकारी स्कूल, 2 शिफ्टों वाले विद्यालयों को लेकर DEO लेंगे निर्णय

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 07:03 PM (IST)

    School Timing: राज्य के सभी सरकारी विद्यालय 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित होंगे। शिक्षा विभाग ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दो शिफ्टों वाले ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य में छह अप्रैल से तमाम सरकारी विद्यालय मॉर्निंग में संचालित होंगे। मॉर्निंग होने के दौरान दो शिफ्टों में चलने वाले विद्यालयों के संचालन के मामले में निर्णय लेने के अधिकार शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया है।

    इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के हस्ताक्षर से सभी जिलों को आदेश जारी किया गया है। वहीं, आदेश में सभी जिलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि ग्रीष्मकाल में भीषण गर्मी एवं लू को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर से प्रारंभिक-माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के बारे में निर्णय लेंगे और विद्यालय संचालन की अवधि में संशोधन कर निर्देश दे सकेंगे।

    6 अप्रैल से होगा बदलाव

    विभागीय आदेश के मुताबिक सभी सरकारी विद्यालय 6 अप्रैल से 31 मई (ग्रीष्मावकाश के पूर्व) तक सबेरे 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक संचालित होंगे।

    हालांकि, बच्चों की छुट्टी मध्याह्न 12.20 में ही हो जाएगी। आदेश में कहा गया है कि जहां विद्यालय दो शिफ्टों में संचालित हो रहे हैं, वैसे विद्यालयों के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी गर्मी को ध्यान रखते हुए छात्र एवं छात्राओं के अध्यापन के दृष्टिकोण से स्वयं विद्यालय संचालन के संबंध में निर्णय लेंगे।

    शिक्षा विभाग के आदेश में यह भी कहा गया है कि जिन विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक होने के कारण मध्यान्तर की अवधि में एक साथ मध्याह्न भोजन का संचालन करने में असुविधा होती है।

    खबरें और भी

    वैसे विद्यालयों में प्रधानाध्यापक द्वारा दो समयांतराल में वर्ग एवं सेक्शन चिह्नित करते हुए आधे छात्र-छात्राओं को मध्यान्तर अवधि में तथा शेष आधे छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार तीसरी-चौथी घंटी में मध्याह्न भोजन करा सकेंगे। ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए मध्यान्तर में अध्यापन कार्य होगा।

    यह भी पढ़ें- 6 अप्रैल से बदलेगा स्कूल टाइम: बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूल होंगे मॉर्निंग; बच्चों और शिक्षकों के लिए नया शेड्यूल