विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Promotion: सात सौ से अधिक राजस्व कर्मचारियों के अधिकारी बनने का रास्ता साफ, जारी हुई लिस्‍ट

By Arun AsheshEdited By: Prateek Jain
Updated: Wed, 18 Oct 2023 06:32 PM (IST)

सात सौ से अधिक राजस्व कर्मचारियों के अधिकारी बनने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुधवार को राजस्व कर्मचारियों की औपबंधिक वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया है। यह विभागीय वेबसाइट पर भी है। इनकी कुल संख्या सात सौ अठारह है।

Bihar Promotion: सात सौ से अधिक राजस्व कर्मचारियों के अधिकारी बनने का रास्ता साफ, जारी हुई लिस्‍ट
Bihar Promotion: सात सौ से अधिक राजस्व कर्मचारियों के अधिकारी बनने का रास्ता साफ, जारी हुई लिस्‍ट

HighLights

  1. 2015 की नियमावली के अनुसार भरे जाएंगे पद
  2. रिक्तियों का अद्यतन ब्योरा जुटा रहा है विभाग

राज्य ब्यूरो, पटना। सात सौ से अधिक राजस्व कर्मचारियों के अधिकारी बनने का रास्ता साफ हो गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बुधवार को राजस्व कर्मचारियों की औपबंधिक वरीयता सूची का प्रकाशन कर दिया है। यह विभागीय वेबसाइट पर भी है। इनकी कुल संख्या सात सौ अठारह है।

सूची में उन कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं, जो स्नातक या उसके समकक्ष योग्यता रखते हैं। बिहार राजस्व सेवा संशोधन नियमावली के प्राविधानों के अनुसार, वरीयता क्रम एवं रिक्ति के हिसाब से इन्हें राजस्व अधिकारी या समकक्ष पदों पर प्रोन्नति दी जाएगी।

2015 की नियमावली के अनुसार ये योग्‍यता है जरूरी

2015 की नियमावली में प्राविधान है कि राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड के 25 प्रतिशत पद स्नातक या स्नातक समकक्ष योग्यताधारियों से भरे जाएंगे। इसी प्रविधान को लागू करने के लिए राज्य स्तर पर वरीयता सूची का गठन किया गया है।

25 अक्टूबर तक दर्ज होगी आपत्‍त‍ि

औपबंधिक वरीयता सूची पर अगर किसी को आपत्ति है तो वे इसे 25 अक्टूबर तक दर्ज करा सकते हैं, उसके बाद सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। फिर आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की प्रोन्नति समिति अंतिम वरीयता सूची के आधार पर राजस्व अधिकारी के रिक्त पदों पर प्रोन्नति के लिए अनुशंसा करेगी। विभाग रिक्तियों का अद्यतन ब्योरा जुटा रहा है।

संयुक्‍त सचिव ने लिखा जिलाध‍िकारियों को पत्र

विभाग के संयुक्त सचिव कंचन कपूर ने बुधवार को जिलाधिकारियों को पत्र लिखा है, उन्हें कहा गया है कि वे औपबंधिक वरीयता सूची के बारे में राजस्व कर्मचारियों को अपने स्तर से अवगत करा दें। इससे पहले 2019 में वरीयता सूची का प्रकाशन किया गया था।

यह भी पढ़ें - Madhubani: भुतही बलान नदी में डूबकर दो चचेरी बहनों की मौत, परि‍जन ने नहीं कराया पोस्‍टमॉर्टम; ये बात आई सामने

यह भी पढ़ें - शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा को न्यायिक हिरासत में भेजा, भड़के समर्थकों पर कोर्ट परिसर में लाठीचार्ज