Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाएगी', तेजस्वी यादव को भाजपा नेता की सलाह

    Updated: Mon, 08 Apr 2024 08:53 PM (IST)

    Bihar Politics News बगहा चीनी मिल के मालिक दीपक यादव को राष्ट्रीय जनता दल ने वाल्मीकिनगर से प्रत्याशी बनाया है। इस पर तंज कसते हुए अजय ने कहा कि ज्याद ...और पढ़ें

    'ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाएगी', तेजस्वी यादव को भाजपा नेता की सलाह
    'ज्यादा चीनी खाने से डायबिटीज हो जाएगी', तेजस्वी यादव को भाजपा नेता की सलाह

    राज्य ब्यूरो, पटना। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक ने सोमवार को पटना में प्रेस-वार्ता कर आरोप लगाया कि यह लोकसभा चुनाव भी राजद के लिए धन अर्जित करने का जरिया बन गया है।

    राजद को 'राष्ट्रीय जंगल राज' बताते हुए उन्होंने कहा कि राजद के सर्वेसर्वा बुजुर्ग हो गए हैं, इस कारण तेजस्वी स्वयं को सत्ता में स्थापित करने में लगे हैं। बिहार को मजाक बनाकर रख देने वाला लालू परिवार भ्रष्टाचार का नया तरीका निकाल संपत्ति अर्जित करता है।

    'ज्यादा चीनी खाने से मधुमेह हो जाएगा'

    बगहा चीनी मिल के मालिक दीपक यादव को राजद ने वाल्मीकिनगर से प्रत्याशी बनाया है। इस पर तंज कसते हुए अजय ने कहा कि ज्यादा चीनी खाने से मधुमेह हो जाएगा। मधुबनी, औरंगाबाद और वाल्मीकिनगर में तेजस्वी यादव बहुत चीनी चाट रहे हैं।

    'तेजस्वी को बताना चाहिए कि...'

    उल्लेखनीय है कि दीपक यादव भाजपा से होकर राजद में आए हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि जब उनका मूंछ नहीं आया था, तब उन्हें मुकदमा में फंसाया गया। तेजस्वी को बताना चाहिए कि 29 वर्ष की उम्र में वे 52 संपत्ति के मालिक कैसे बन गए? जब वे निमोछिया थे, तब उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आ गई? ईडी ने उनकी कई संपत्ति जब्त कर ली है, जिसका रिकॉर्ड सार्वजनिक है।

    उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आवश्यक नहीं कि पढ़ा-लिखा व्यक्ति हो, लेकिन पदधारक पढ़ा-लिखा होता है तो उसके पास विजन होता है। उससे लोकतंत्र की महिमा बढ़ती है। तेजस्वी तो पढ़ ही नहीं पाए। वे नौकरी-रोजगार बांटने की बात कह रहे, जबकि वे लोग तो नौकरी के लिए भूखंड लिखवा लेते हैं। मंगरु तक को नहीं छोड़ा। आज वह अपनी जमीन वापस मांग रहा है। प्रेस-वार्ता में दानिश इकबाल आदि उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Ashwini Choubey: 'कुछ नया होने वाला है...'; टिकट कटने के 15 दिन बाद बोले अश्विनी चौबे; सियासी हलचल तेज

    ये भी पढ़ें- Mukesh Sahani: 'तेजस्वी बनेंगे मुख्यमंत्री और डिप्टी CM की कुर्सी जाएगी...', तो ये है मुकेश सहनी का असली प्लान!