Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: तेजस्वी ने CM नीतीश को ये क्या कह दिया? मच सकता है सियासी घमासान; कुछ दिन पहले लालू ने दिया था ऑफर

    Updated: Wed, 08 Jan 2025 12:05 PM (IST)

    सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के माध्यम से सभी जिलों में पहुंच रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उनकी यात्रा पर हमला ...और पढ़ें

    CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर बरसे तेजस्वी यादव
    CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर बरसे तेजस्वी यादव

    HighLights

    1. CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा को तेजस्वी ने बताया 'दुर्गति यात्रा'
    2. बिहार के युवाओं की आशा को निराशा में बदलने का लगाया आरोप

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Politics: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की प्रगति यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया (एक्स) पर पोस्ट करते हुए सीएम की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा बताया।

    इसके साथ ही युवाओं की आशा को निराशा में बदलने का भी आरोप लगाया।

    तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना

    तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा कि 'थके हुए मुख्यमंत्री ने रिटायर्ड अधिकारियों के साथ मिलकर बिहार के युवाओं की आशाओं को निराशाओं में बदल दिया है। विज्ञापनों के माध्यम से सैंकड़ों करोड़ झूठे प्रचार में फूंक रहे है।

    बिहारियों के जीवन को आबाद करने की बजाय उसे बर्बाद कर दिया है। बिहार की प्रगति को दुर्गति की अग्नि में झोंक दिया है।

    बेसुध सरकार और उसके मुखिया के नेतृत्व में एक बरसात में ही सैंकड़ों पुल-पुलिया ढह जाते है। दो दशक से हर प्रकार की परीक्षाएं पेपर लीक और धांधली की भेंट चढ़ाई जा रही है। महंगाई हर घर-हर परिवार को खा रही है।

    छोटे बड़े व्यवसायों का व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है। इनके शासन में गरीबी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन में बिहार अव्वल है।'

    प्रगति यात्रा को बताया दुर्गति यात्रा

    सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का पोस्टर शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने उसे दुर्गति यात्रा बताया है। साथ ही यात्रा में होने वाले खर्च का भी जिक्र किया है। पोस्टर में लिखा है कि ' 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये की दुर्गति यात्रा.'

    खबरें और भी

    मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा से संबंधित टाइम लाइन

    • 11: 28 - पचरूखी के नारायणपुर में सिवान बाइपास योजना का निरीक्षण।
    • 11: 57 - मचकना पंचायत के करहनू कार्यक्रम स्थल पर आगमन।
    • 11: 59 - जनप्रतिनिधियों का अभिवादन लिया।
    • 12: 02- तालाब का निरीक्षण व मछली का जीरा छोड़ा।
    • 12: 09 - आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण।
    • 12: 11 - अस्पताल का निरीक्षण।
    • 12: 15- विभिन्न योजनाओं का रिमोट से उद्धाटन।
    • 12: 17 - खेल मैदान का उद्धाटन।
    • 12: 18- विद्यालय परिसर का निरीक्षण।
    • 12: 21 - पंचायत सरकार का निरीक्षण।
    • 12: 23- स्टॉल का उद्धाटन एवं निरीक्षण।
    • 12: 25 - जीविका दीदी व विकास मित्रों के साथ संवाद।
    • 12: 37 - भैसाखाल में आगमन।
    • 12: 38 - पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्धाटन।
    • 12: 59 - लक्ष्मीपुर आंदर ढाला पर आगमन।
    • 01: 05- लक्ष्मीपुर आंदर ढाला पर सिवान-हुसैनगंज मार्ग चौडीकरण, प्राथमिकता कार्य योजना का निरीक्षण।
    • 01: 17- परिसदन भवन आगमन।
    • 01: 40- अंबेडकर भवन स्थित संवाद कक्ष में समीक्षा बैठक।
    • 02: 52 - संवाद कक्ष से पटना के लिए प्रस्थान।

    ये भी पढ़ें

    Bihar News: 'मुसलमान अधिक बच्चे पैदा करते हैं तो हिंदुओं को...', JDU विधायक का BJP MLA पर पलटवार

    Bihar News: क्या शिक्षण संस्थानों को RSS के हवाले किया जा रहा है? राजद के बयान से गरमाई सियासत