विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'श्रीबाबू की तुलना लालू से करना शर्मनाक', कांग्रेस पर BJP ने बोला हमला, कहा- हद कर दी

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Updated: Tue, 31 Oct 2023 05:30 AM (IST)

श्रीबाबू की जयंती समारोह में कांग्रेस नेताओं ने राजद सुप्रीमो को उनके जैसा बताया था। विवेक ठाकुर ने कहा कि बाद के एक भी मुख्यमंत्री श्रीबाबू के कार्यो ...और पढ़ें

श्रीबाबू की तुलना लालू से करना शर्मनाक। (फाइल फोटो)
श्रीबाबू की तुलना लालू से करना शर्मनाक। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह (श्रीबाबू) से समतुल्य बताना भाजपा सांसद विवेक ठाकुर को बुरी तरह अखर गया है। सोमवार को उन्होंने कहा बिहार की राजनीति में इससे इससे हास्यास्पद शायद ही कुछ हो।

कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेसियों ने तो हद ही कर दी। लालू को विनाश पुरुष बताते हुए उन्होंने कहा कि जिसका आधा जीवन भ्रष्टाचार के आरोप में कटा हो, उसकी तुलना श्रीबाबू जैसे विकास पुरुष से करना कांग्रेस की संकुचित, चापलूस और न्यूनतम कोटि की राजनीतिक मानसिकता का उदाहरण है।

श्रीबाबू ने किया बिहार का चहुंमुखी विकास 

उल्लेखनीय है कि श्रीबाबू की जयंती समारोह में कांग्रेस नेताओं ने राजद सुप्रीमो को उनके जैसा बताया था। विवेक ठाकुर ने कहा कि बाद के एक भी मुख्यमंत्री श्रीबाबू के कार्यों के पासंग बराबर नहीं रहे। श्रीबाबू ने बिहार का चहुंमुखी विकास किया। चाहे उद्योग लगाना हो, किसान कल्याण हो, शिक्षा हो या सामाजिक न्याय।

श्रीबाबू ने देवघर मंदिर में दलितों का प्रवेश दिलाकर जो उदाहरण प्रस्तुत किया, वैसा सामाजिक न्याय का उदाहरण किसी मुख्यमंत्री ने नहीं दिया। जिस तरह अपनी खोई हुई गरिमा को पाने के लिए भारत ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना, उसी प्रकार बिहार को दूसरे श्रीकृष्ण सिंह की जरूरत है, ताकि राज्य उनके शासन-काल का गौरव पा सके।

यह भी पढ़ेंः  Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में अब अरविंद केजरीवाल को ED का नोटिस, 2 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया