Bihar Politics: मंत्री दीपक प्रकाश बनेंगे MLC, भाजपा के देवेश कुमार ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
बिहार सरकार मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के जरिए निर्वाचित कराने की कवायद में है, ताकि उनकी मंत्री पद की कुर्सी बची रहे। सुप्रीम कोर्ट ने बिना सद ...और पढ़ें

मंत्री दीपक प्रकाश बनेंगे MLC (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार ने मंत्री दीपक प्रकाश (Bihar Minister Deepak Prakash) को विधान परिषद के जरिए निर्वाचित कराने की कवायद तेज कर दी है। दीपक प्रकाश की मंत्री की कुर्सी बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी विधान परिषद में एक सीट खाली कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार (BJP MLC Devesh Kumar) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि उनकी जगह दीपक प्रकाश को चुनकर मंत्री पद पर बरकरार रखा जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछे थे कड़े सवाल
दरअसल, बिना किसी सदन का सदस्य रहे दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी। इस दौरान अदालत ने राज्य सरकार से तीखे सवाल किए।
मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने इस मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कानून का सवाल है। राज्य सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि आखिर कोई मंत्री बिना निर्वाचित हुए छह महीने से ज्यादा समय तक पद पर कैसे रह सकता है।
वहीं, अदालत ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 अगस्त को तत्काल सुनवाई तय की है। ऐसे में माना जा रहा है कि एनडीए सरकार विधान परिषद की इस नई व्यवस्था के जरिए अदालत में उठने वाले संवैधानिक सवालों का समाधान करना चाहती है।