विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chirag Paswan: आ गया चिराग पासवान का 'रिपोर्ट कार्ड'! 5 सीटों पर चल रहा ये बड़ा 'खेल', देख लीजिए रुझान

Updated: Tue, 04 Jun 2024 01:16 PM (IST)

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) इस लोकसभा चुनाव में 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन 5 सीटों के रुझान भी सामने आ गए हैं। चिराग पासवान जो एनडीए ...और पढ़ें

आ गया चिराग पासवान का 'रिपोर्ट कार्ड'! 5 सीटों पर चल रहा ये बड़ा 'खेल', देख लीजिए रुझान
आ गया चिराग पासवान का 'रिपोर्ट कार्ड'! 5 सीटों पर चल रहा ये बड़ा 'खेल', देख लीजिए रुझान

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार लोकसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं। एनडीए बिहार में 33 सीटों पर लीड कर रही है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि चिराग पासवान, जो एनडीए के पार्टनर हैं, उनकी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कमाल कर दिखाया है। लोजपा (रा) 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और पांचों सीटों पर लीड कर रही है। साफ है कि चिराग पासवान की स्ट्राइक रेट 100 प्रतिशत दिख रही है।

जमुई लोकसभा सीट

जमुई लोकसभा सीट पर लोजपा (रा) के अरुण भारती 52 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद की अर्चना कुमारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको अभी तक 1.55 लाख वोट मिले हैं।

हाजीपुर लोकसभा सीट

हाजीपुर लोकसभा सीट पर चिराग पासवान ने काफी बढ़त बना ली है। वह 39 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के शिव चंद्र राम यहां पीछे चल रहे हैं।

खगड़िया लोकसभा सीट

खगड़िया लोकसभा सीट के रुझाने भी आने लगे हैं। इस सीट से लोजपा (रा) के राजेश वर्मा 28 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सीपीआई-एम के संजय कुमार हैं।

समस्तीपुर लोकसभा सीट

समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा (रा) की शांभवी चौधरी ने अच्छी-खासी बढ़त बना ली है। वह 59 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सन्नी हजारी हैं।

वैशाली लोकसभा सीट

वैशाली लोकसभा सीट से लोजपा (रा) की वीणा देवी 15 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। राजद के विजय कुमार शुक्ला दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें- Bihar Hot Seats Result: सबसे चौंकाने वाले रिजल्ट यहां देखिए, बिहार की 10 हॉट सीटों पर हो रहा बड़ा 'खेल'

ये भी पढ़ें- East Bihar Lok Sabha Chunav Result : सीमांचल-कोसी और पूर्वी ब‍िहार की 11 सीटों पर चौंकाने वाले रुझान, इस गठबंधन की बल्ले-बल्ले!