विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों पर रेलवे का तोहफा, बिहार से दिल्ली और पंजाब के लिए चलेंगी दर्जनों स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 10 Sep 2026 09:25 PM (IST)

रेलवे ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। ये ...और पढ़ें

त्योहारों के लिए रेलवे का तोहफा: पटना से दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के लिए रेलवे का तोहफा: पटना से दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें

HighLights

  1. त्योहारों में भीड़ कम करने को रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें।

  2. पटना, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी से दिल्ली, चंडीगढ़, ऋषिकेश तक सेवाएं।

  3. सितंबर से नवंबर के बीच विभिन्न रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त ट्रेनें।

जागरण संवाददाता, पटना। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इन ट्रेनों से पटना, पाटलिपुत्र, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, जोगबनी और लौकहा बाजार समेत बिहार के विभिन्न शहरों के यात्रियों को दिल्ली, चंडीगढ़, फिरोजपुर कैंट और ऋषिकेश की ओर जाने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। स्पेशल ट्रेनों का परिचालन सितंबर से नवंबर के बीच अलग-अलग अवधि में किया जाएगा।

पटना-चंडीगढ़ व फिरोजपुर के लिए आठ-नौ ट्रिप

गाड़ी संख्या 04512 चंडीगढ़-पटना स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी। वापसी में 04511 पटना-चंडीगढ़ स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी।

इसी तरह, 04616 फिरोजपुर कैंट-पटना स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक आठ ट्रिप और 04615 पटना-फिरोजपुर कैंट स्पेशल प्रत्येक बुधवार को सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक आठ ट्रिप चलेगी।

दिल्ली से बिहार के कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन

04008 आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से सात नवंबर तक पांच ट्रिप और 04007 जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक रविवार को 11 अक्टूबर से आठ नवंबर तक पांच ट्रिप चलेगी।

04028 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक 13 ट्रिप चलेगी। वापसी में 04027 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक 13 ट्रिप चलेगी।

वहीं, 04010 दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 15 अक्टूबर से 19 नवंबर तक छह ट्रिप तथा 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 21 नवंबर तक छह ट्रिप चलेगी।

लौकहा बाजार और पाटलिपुत्र के लिए प्रतिदिन सेवा

04014 आनंद विहार टर्मिनल-लौकहा बाजार स्पेशल प्रतिदिन 16 सितंबर से 29 नवंबर तक कुल 75 ट्रिप चलेगी। वापसी में 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 17 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन 75 ट्रिप चलेगी।

इसके अलावा 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल प्रत्येक रविवार को चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक नौ ट्रिप तथा 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल प्रत्येक सोमवार को पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक नौ ट्रिप चलेगी।

पटना क्षेत्र के यात्रियों के लिए 04096 आनंद विहार टर्मिनल-पाटलिपुत्र स्पेशल प्रतिदिन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक 60 ट्रिप और 04095 पाटलिपुत्र-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन 60 ट्रिप चलेगी।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे का तोहफा: पटना-मदार के बीच चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन, आरा में भी स्टॉपेज