Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Election 2025: चुनाव को लेकर एक्टिव हुए CM नीतीश, सभी NDA नेताओं को दे दिया नया टास्क

    Updated: Wed, 07 May 2025 08:42 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर एकजुटता का संदेश दिया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक ...और पढ़ें

    नीतीश का टास्क, जनता को 20 साल में हुए बदलावों के बारे में बताएं
    नीतीश का टास्क, जनता को 20 साल में हुए बदलावों के बारे में बताएं

    HighLights

    1. नीतीश का टास्क, जनता को 20 साल में हुए बदलावों के बारे में बताएं
    2. समन्वय के साथ काम करने का भी निर्देश दिया गया

    राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को भी एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ बैठक कर एकजुटता का संदेश दिया।

    बुधवार को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम), लोजपा (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के नेताओं ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

    इस दौरान सीएम ने जनता के बीच पिछले 20 सालों में हुए बदलावों की जानकारी देने का टास्क घटक दलों को दिया।

    उन्हें बताया जाए कि वर्ष 2005 में क्या हालात थे और 2025 में क्या िस्थति है? शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, बिजली, परिवहन समेत तमाम क्षेत्रों में किए गए कामों की जानकारी जनता को दी जाए, ताकि लोग जागरूक हो सके।

    इसके लिए हाल ही में विमोचित की गई पुस्तिका बिहार का नव निर्माण : 20 साल बिहार के, बदलते बिहार में दर्ज उपलिब्धयों के बारे में लोगों को बताएं।

    इसके साथ ही एनडीए के घटक दलों को आगामी चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में एकजुटता दिखाने और समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया।

    चुनाव के दौरान किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, इन मुद्दों का चयन आपसी सहमति से किए जाने पर चर्चा हुई।

    बैठक में ये नेता रहे शामिल

    बैठक में हम की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार, लोजपा (रामविलास) की ओर से प्रदेश महासचिव संजय पासवान व मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट जबकि रालोमो के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी जायसवाल शामिल हुए।

    मालूम हो कि इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने जदयू और भाजपा कोटे के मंत्रियों और नेताओं के साथ भी बैठक कर समन्वय बनाए रखने आदि पर जोर दिया था।

    यह भी पढ़ें-

    Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले भाजपा-जदयू को एकसाथ लगा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए दो बड़े नेता