Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ‍Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर का राजनीतिक कदम, भाजपा की उम्मीदवार बनने की संभावना

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 02:35 PM (GMT+05:30)

    बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है क्योंकि लोकप्रिय गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में राजनीतिक शुरुआत कर सकती हैं। ...और पढ़ें

    मैथिली ठाकुर भाजपा नेताओं से की मुलाकात
    मैथिली ठाकुर भाजपा नेताओं से की मुलाकात

    डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार की सियासी हलचल में इस बार एक नया रंग जुड़ सकता है। मिथिलांचल से नेशनल लेवल तक अपनी गायकी की प्रतिभा से पहचानी जाने वाली लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं।

    भाजपा सूत्रों के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें बिहार की अलीनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुआ था। उन्होंने मैथिली संगीत के साथ-साथ शास्त्रीय गायन में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत निर्वाचन आयोग ने उन्हें बिहार का स्टेट आइकन बनाया, ताकि वे मतदाताओं को जागरूक करने में योगदान दें।

    सोशल मीडिया पर उनकी फॉलोइंग बड़े पैमाने पर है, जो उन्हें युवा मतदाताओं के बीच प्रभावशाली बनाती है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मैदान में उतारने का निर्णय भाजपा के लिए रणनीतिक दांव माना जा रहा है। बीते दो चुनावों में भाजपा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है, लेकिन मौजूदा विधायक मिश्री लाल यादव को लेकर नाराजगी और पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से पार्टी का भरोसा कमजोर हुआ है।

    हाल ही में मैथिली ठाकुर ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा नेता विनोद तावड़े से मुलाकात की थी। विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया पर उन्हें बिहार की ‘बिटिया’ बताते हुए शुभकामनाएं दीं, जिससे राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। अब बिहार में चुनाव का बिगुल बजने वाला है और जल्द ही साफ हो जाएगा कि मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू महज अटकल है या भाजपा की चुनावी रणनीति का नया हथियार।

    खबरें और भी