Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Politics: क्या NDA में जाएंगे मुकेश सहनी? डिप्टी सीएम पोस्ट और तेजस्वी को लेकर दिया बड़ा बयान

    Updated: Tue, 07 Oct 2025 07:43 PM (GMT+05:30)

    विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव बेहतर भविष्य का चुनाव है। महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी याद ...और पढ़ें

    बिहार के बेहतर भविष्य के लिए है यह चुनाव : सहनी
    बिहार के बेहतर भविष्य के लिए है यह चुनाव : सहनी

    HighLights

    1. महागठबंधन सरकार बनना तय
    2. तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे
    3. सीटों के बंटवारे पर सहमति

    राज्य ब्यूरो, पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव बेहतर भविष्य का चुनाव है। इस चुनाव महागठबंधन की सरकार बनना तय है। इसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और वे उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

    उन्होंने साफ किया कि रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीटों को लेकर सभी सहयोगी दलों में लगभग सहमति बन चुकी है।

    महागठबंधन में शामिल मुकेश सहनी ने कहा कि सीटों की संख्या को लेकर वो आश्वस्त है और नई सरकार में वो डिप्टी सीएम बनेंगे। इसको लेकर आपसी सहमति है।

    क्या एनडीए में जाएंगे सहनी?

    एनडीए में जाने के कयासों को लेकर कहा कि वह महागठबंधन का हिस्सा हैं और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी प्रदेश में लगातार काम कर रही है।

    'एकजुट है महागठबंधन'

    उन्होंने महागबंधन में किसी तरह के तकरार से इनकार करते हुए कहा कि महागठबंधन एकजुट और मजबूत है। हम सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

    सहनी ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने 17 महीने के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में काम किया है। महिला और युवाओं के लिए महागठबंधन सरकार ने रोजगार के साथ ही कई योजनाएं लागू की है। ऐसे में नया बिहार बनाने के लिए बिहार के लोग महागठबंधन के साथ खड़े हैं। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलता से परेशान जनता परिवर्तन के लिए कृत संकल्प है।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 30 और 30 के खेल में फंसा महागठबंधन, राजद-कांग्रेस के सामने सहनी ने खड़ी कर दी नई टेंशन

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जदयू और भाजपा ने आपस में सेट कर लिया नंबर गेम, चिराग को दिया इतनी सीटों का ऑफर