Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: बिहार कांग्रेस का गिरेगा एक और विकेट? इस MLA की मांग से राहुल और खरगे भी हो जाएंगे परेशान

    Updated: Sun, 10 Mar 2024 09:38 AM (IST)

    Bihar News बिहार कांग्रेस में एक बार फिर से बगावत के सुर सुनाई पड़ रहे हैं। अब यह सुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह को हटाने को लेकर है। कांग्रे ...और पढ़ें

    बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को हटाने की मांग तेज (जागरण फोटो)
    बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को हटाने की मांग तेज (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. बिहार कांग्रेस की एमएलए प्रतिमा दास ने अखिलेश सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर दी।
    2. प्रतिमा दास ने अखिलेश सिंह पर हमेशा दिल्ली में रहने का आरोप लगाया है।

    राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News Hindi: बिहार कांग्रेस में सबकुछ सही नहीं चल रहा है। बगावत के सुर फिर उठने लगे हैं। इस बार बिहार कांग्रेस की एमएलए प्रतिमा दास (Pratima Das) ने कुछ ऐसी मांग रख दी है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे भी परेशान हो सकते हैं।

    कांग्रेस की विधायक प्रतिमा दास ने प्रदेश अध्यक्ष के पद पर किसी ऐसे नेता को बिठाने की मांग की है, जो बिहार में रह सकें। उनके मुताबिक वर्तमान अध्यक्ष डा. अखिलेश सिंह को कार्यकर्ताओं की कौन कहे, विधायकों से भी मिलने का समय नहीं है।

    उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि विधान परिषद में कांग्रेस के किसी सदस्य के मनोनयन नहीं होने से कार्यकर्ताओं में निराशा है।कांग्रेस के चार विधायक होते थे, उस समय भी परिषद में भागीदारी मिलती थी।

    Manish Kashyap: 'मुझे नेताओं ने बर्बाद किया है, अब मैं...', मनीष कश्यप ने कर दिया बड़ा एलान, दे डाली चुनौती

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फोन नहीं उठाते: प्रतिमा दास

    आज 17 विधायकों के बावजूद पार्टी के किसी सदस्य का विधान परिषद में नहीं जाना बेहद निराशाजनक है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि राज्य पार्टी में अभी तक सांगठनिक विस्तार नहीं हुआ है। प्रतिमा दास ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पास फोन उठाने तक का समय नहीं है। वह हमारी बात ही नहीं सुनते हैं। बिहार में कम हमेशा दिल्ली में ही नजर आते हैं।

    अखिलेश सिंह के नेतृत्व में ही 2 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए

    प्रतिमा दास ने आगे कहा कि अखिलेश सिंह की वजह से ही हमारे 2 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए एक भी एमएलसी का टिकट नहीं मिलने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के पास 4 विधायक थे तब एमएलसी बनते थे लेकिन अब 17 विधायक होने के बावजूद एक भी एमएलसी नहीं बन रहा है।

    खबरें और भी

    पार्टी में कई कर्मठ कार्यकर्ता हैं जो कि कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन उन्हें भी कोई मौका नहीं मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें

    Prashant Kishor: बिहार सरकार में 'लूट' का सबसे बड़ा डिपार्टमेंट कौन है? प्रशांत किशोर ने दिया जवाब, भड़केगी JDU

    Bihar Politics: भाजपा के इस आखिरी 'दांव' में फंस सकती है RJD, लालू का MY भी हो सकता है फेल; शाह करेंगे खेला